xmlns="http://www.w3.org/1999/xhtml" xml:lang="en" lang="en" dir="ltr"> world of creativity: नवंबर 2021

बुधवार, 17 नवंबर 2021

दिल और दिमाग की जंग

हमारी कहानी का वह बेदर्द हिस्सा 
जब दिल दिमाग से युद्ध कर बैठा था 
और जब युद्ध दिल दिमाग 
के बीच हो तो बेशक 
मसला इश्क का होगा 
हर कहानी की तरह 
इश्क की दास्तां हमारा 
दिल भी रचने लगा था 
हलचल सी मचने लगी थी 
उसमें किसी अजनबी को देखकर 
जब दस्तक दिल में इश्क ने दी 
तो रातों की नींद छिनने लगी थी 
बेवजह मुस्कुराने की वजह मिल गई थी 
उस शख्स के इश्क में डूबी 
आंखें हजारों ख्वाब देखने लगी थी 
बहक उठा था दिल 
केवल उसी को पाने की ज़िद कर बैठा था 

लेकिन दिमाग को कहा 
दिल का मसला समझ आने वाला था 
नादान पागल न जाने क्या-क्या हमारी 
मोहब्बत को नाम देने लगा था 
दिल उसकी छवि बुनने लगा था 
और दिमाग उस छवि को ठोकर मारने लगा था 
दिल उसे पाने की चाहत करने लगा था 
और दिमाग उसकी हर याद को भुला देने पर लगा था
दिल जिद्दी बन बैठा था 
और दिमाग सनकी हो चुका था 

इस दिल दिमाग की जंग में 
हमारी मोहब्बत की जड़ उखड़ने लगी थी 
बेशक हर कहानी में 
दिल आखिर जीत ही जाता है 
मगर हमारी कहानी में दिमाग 
ने जंग जीत ली, हार गया दिल 
टूट गई हमारी मोहब्बत की डोर 
फिर दिल तन्हां हो गया और 
दिमाग हमारे बिखरे दिल से 
इश्क की तरफ जाने वाला 
हर रास्ता बंद करने लगा 
अब नहीं होती दिल की 
हर दफा दिमाग से लड़ाई 
क्योंकि दिल हार बैठा है 
और दिमाग इस बेजान शरीर पर 
राज करने लगा है ||

#रूद्रा

लेबल: , , ,

शनिवार, 13 नवंबर 2021

ardhparmeshvar abstract painting

लेबल: ,

बुधवार, 10 नवंबर 2021

penting

लेबल:

सोमवार, 8 नवंबर 2021

penting

लेबल: