xmlns="http://www.w3.org/1999/xhtml" xml:lang="en" lang="en" dir="ltr"> world of creativity: सितंबर 2022

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

गरीबी एक इम्तेहान

पंकज आज लास्ट वार्निंग है अगर दो दिन में स्कूल फीस जमा नहीं हुई तो मैं तुम्हें स्कूल से निकाल दूंगा... प्रिंसिपल कक्ष से प्रिंसिपल की कड़कती आवाज सामने खड़े बारहवीं कक्षा के पंकज के कानों में गूंजी,,,,
सर.. सर आपको पता है ना मेरे घर की हालत इस वक्त बिल्कुल ठीक नहीं है मैं धीरे-धीरे करके फीस दे दूंगा,,,, पंकज ने डरते हुए प्रिंसिपल के सामने अपनी बात रखी,,,
इस वक्त प्रिंसिपल का गुस्सा सातवें आसमान पर था और पंकज की किसी बात का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था वह गुस्से में बोले-  10 दिन बाद बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाली है दो साल में तुमसे एक पैसा जमा नहीं करवाया गया, तो मैं कैसे उम्मीद करूं तुमसे कि तुम बाद में फीस जमा करवा दोगे,,,,,,
पंकज कुछ नहीं बोला वह सिर झुकाए खड़ा था,,,,
प्रिंसिपल इस बार थोड़े शांत लहजे में बोले- देखो पंकज तुम क्लास के होनहार बच्चे हो, हमें तुमसे बहुत उम्मीद है लेकिन बिना फीस जमा करवाएं हम तुम्हें परीक्षा में नहीं बैठने दे सकते तुम्हारी तरह और भी गरीब स्टूडेंट पढ़ते हैं हमारी स्कूल में, अगर सबको फ्री पढ़ाने लग गए तो हम टीचर्स को क्या देंगे हमें भी पैसों की जरूरत पड़ती है हमें भी पता है तुम्हारे पापा स्कूल फीस जमा नहीं करवा सकते इसलिए 2 साल मैं तुमसे एक पैसा नहीं मांगा लेकिन अब तुम्हें पैसे जमा करवाने होंगे वरना मजबूरन हमें तुम्हें स्कूल से निकालना पड़ेगा.. अब तुम जा सकते हो,,,,,
पंकज बिना कुछ बोले कक्ष से बाहर आ गया स्कूल की छुट्टी होते ही वह अपनी पुरानी साइकिल से 7 किलोमीटर दूर स्तिथ अपने घर की ओर रवाना हो गया,,,
पंकज के दिमाग में रह रहकर प्रिंसिपल की बातें घूम रही थी वह अपने घर से कुछ दूर स्थित खेत में आकर बैठ गया उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह फीस की बात अपने घर पर कैसे करें, उसे कल रात की याद आती है जब उसने अपने बुड्ढे मां बापा की बातें छुपकर सुनी थी,,,,
पंकज पांच बहनों के बाद सबसे छोटा भाई है बहनों की शादी हो गई थी गरीब माता-पिता ने वर्षों से बचाए सारे पैसे और पूर्वजों से मिली जमीन को बेचकर अपनी बेटियों की शादी में लगा दिया, लाखों का कर्जा अभी भी सिर पर था बड़ी मुश्किल से दो वक्त का खाना गरीब बाप अपने खेतों में काम करके कमा लेता था,,, कल रात को घर में आटा नहीं था दिलीप जी (पंकज के पिता) अपने कच्चे घर में किसी गहरी सोच में बैठे थे उनकी पत्नी उनके पास आकर बोली- सुनिए जी, घर में आटा नहीं है पड़ोसियों ने भी मना कर दिया, कहते हैं हम उधार लेकर वापस नहीं देते,,,
दिलीप जी हल्का सा मुस्कुराते हुए बोले- तो इसमें गलत क्या कहते हैं 5 दिन का नाम लेकर हम वापस 10 दिन में देते हैं तो लोग तो कहेंगे ही,आप चिंता मत कीजिए मैं अभी दुकान से राशन लेकर आता हूं.....
इतनी रात को कौन आपको राशन देगा, सुबह की दो रोटी ठंडी पड़ी है आप और पंकज खा लेना मुझे भूख नहीं है,,,, पंकज की मां अपनी भूख का गला घोटते हुए बोली,,,,,
मुझे भी भूख नहीं है, दिलीप जी ने कहा और अपनी चारपाई उठाकर बाहर ले गए,,,,
यह सब बातें पंकज बाहर खड़ा सुन रहा था,,,
पंकज को कभी प्रिंसिपल की बात याद आती तो कभी अपने माता-पिता की,, उसकी आंखों से आंसू की बूंदे झलक रही थी,,,,
10वीं कक्षा में गांव की सरकारी स्कूल में पढ़कर पंकज ने 86% बनाए थे शुरू से ही पढ़ाई में लगाव था वह आगे पढ़ना चाहता था पर सरकारी स्कूल केवल दसवीं तक ही थी,,, ग्यारहवीं का नया सेशन शुरू होने से पहले प्राइवेट स्कूल के टीचर्स  छात्रों के एडमिशन के लिए आए हुए थे किसी ने उन्हें पंकज के बारे में बताया तो टीचर्स पंकज के घर आ गए, स्कूल की फीस काफी ज्यादा थी इसलिए खुद पंकज ने ही मना कर दिया था, टीचर ने बिना फीस पढ़ाने को कहा तो पंकज और उसका परिवार भी मान गए,,, पर अब स्कूल वाले उससे आधी फीस मांग रहे थे,,,,,
पंकज अपने अतीत में खोया हुआ था तभी उसकी नजर दिलीप जी पर गई जो उसी की तरफ आ रहे थे,,,, पंकज अपनी साइकल लेकर उनके पास ही आ गया,,,
दिलीप जी-  पंकज तू यहां क्या कर रहा है छुट्टी हुए तो कितना टाइम हो गया.....
कुछ नहीं पापा, बस खेत देखने आ गया आप कहीं जा रहे हो क्या...? पंकज ने पूछा,,,,
दिलीप जी-  हां गांव से कुछ सामान लाना था,,,
पंकज-  मैं आपको साइकिल से लेकर चलता हूं आइए,,,,
पंकज के जिद करने पर दिलीप जी साइकिल पर बैठ गए,, कुछ दूर एक बड़ी सी दुकान के पास आकर पंकज ने साइकिल रोकी,
दिलीप जी - तू यही रहना मैं अभी आया,,,,
कहकर वो अंदर चले जाते हैं पंकज भी दुकान के बाहर खड़ा हो गया। 
अंदर एक आदमी कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठा था दिलीप जी को सामने देखकर वह बोला-  दिलीप जी आज फिर पैसों की जरूरत पड़ गई आपको,,,, 
दिलिप जी - सेठ जी सिर्फ ₹2000 चाहिए कुछ दिनों में वापस लौटा दूंगा,,,
वह आदमी हंसते हुए - अभी 5 साल पहले का उधार चल रहा हैं और आप कुछ दिनों की बात कर रहे हैं,,,
दिलीप जी ने अपना सिर झुका लिया है
वह आदमी अपनी जेब से ₹2000 निकाल कर दिलीप जी को थमाते हुए बोले-  अपने बेटे से कहिए कुछ काम करें, घर में खाने के लाले पड़े हुए हैं और वह गांव की महंगी स्कूल में पढ़ रहा है,,,,
दिलीप जी ने कोई जवाब नहीं दिया वह बाहर आ गए,,
यह बातें पंकज ने भी सुन ली थी दिलीप जी के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे पर पंकज के सीने में एक आग सी जल चुकी थी उसने रास्ते में दिलीप जी से कहा - पापा आपने उसे कुछ कहा क्यों नहीं,,,
बेटा इस समाज में जवाब देने का अधिकार केवल उसी को है जिसकी हैसियत हो, मांगने वाला केवल सिर झुकाना जानता है जवाब देना नहीं,,, दिलीप जी अपने वर्षों के तजुर्बे  से बोले,,,
पंकज ने घर पर फीस की बात नहीं की 2 दिन बाद प्रिंसिपल ने पंकज को सुबह स्कूल जाते ही वापस घर भेज दिया इतनी जल्दी पंकज को घर आते देख उसकी मां ने पूछा-  तू इतनी जल्दी घर क्यों आ गया,,,,
पंकज अपना दर्द और आसू छुपाते हुए - कुछ दिनों बाद परीक्षा है तो घर में ही पढ़ना है मां,,,
पंकज कहकर वहां से अपनी झोपड़ी में बैठकर पढ़ने लगा,,,
दो-तीन दिन और बीत गए थे पंकज की टीसी स्कूल वालों ने नहीं दी थी इसलिए वह घर पर ही पढ़ाई करने लगा,,
दो तिन दिन बाद पंकज के स्कूल के दोस्त ने दिलीप जी को स्कूल प्रिंसिपल के द्वारा पंकज को स्कूल से निकाले जाने की बात बताई ,,,,,,
शाम को दिलीप जी उनकी पत्नी और पंकज खाना खा रहे थे तो दिलीप जी ने पंकज की तरफ देख कर पूछा -  स्कूल वाले कितनी फीस मांग रहे हैं,,,
पंकज हैरानी से देखने लगा तो वह बोले-  तुम्हारे दोस्त ने सब कुछ बता दिया है 
पंकज - ₹15000 मांग रहे हैं....
दिलीप जी पेटी में से ₹15000 पंकज को लाकर देते हुए बोले-  मैंने 50000 में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा और बेच दिया है यह पैसे अपने मास्टर जी को दे देना और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें अभी तेरा बाप जिंदा है,,,,,
पंकज ने पैसे स्कूल में जमा करवा दिए थे तो स्कूल वालों ने भी उसे वापस रख लिया कुछ दिनों में 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई पंकज साइंस में था उसके सारे पेपर अच्छे हो रहे थे पंकज के परिवार और स्कूल वालों की उम्मीदें पंकज के रिजल्ट पर थीं 93 परसेंट के साथ पंकज स्कूल का टॉपर रहा सब खुश थे पंकज भी,,,,
अब समस्या थी आगे की पढ़ाई की,  टीचर्स के कहने पर पंकज ने शहर की अच्छी कॉलेज में फॉर्म भरा दिया,अच्छे अंक होने के कारण पंकज को वह कॉलेज भी मिल गई और स्कॉलरशिप से उसके रहने का खर्चा भी चल रहा था,,, पर उसके घर की हालत आज भी वैसी ही थी जॉब के लिए 4 साल तक वह इंतजार नहीं कर सकता था इसलिए उसने आसपास पार्ट टाइम जॉब करने की सोची,,, एक दिन पंकज कॉलेज से अपने कमरे पर आ रहा था रास्ते में उसे उसका पुराना स्कूल दोस्त मिल गया, पंकज उसे अपने साथ ले आया कुछ देर बात करके पंकज ने अपने दोस्त को अपनी समस्या बताई,,
पंकज-  अरुण में पार्ट टाइम जॉब करना चाहता हूं यार.. तुम्हें तो पता है ना घर की कंडीशन कैसी है,,,
अरुण-  लेकिन तू करेगा क्या,,
पंकज- मैं कुछ भी करने को तैयार हूं तुम्हारी नजर में ऐसी कोई कंपनी जो तीन चार घंटों के लिए मुझे जॉब दे सके,,,
अरुण कुछ सोच कर बोला-  हां कल तू मेरे साथ चलना मेरे पास का एक लड़का भी वहां काम करता है सुबह 8:00 मेरे घर आ जाना हम वहां से ही चलेंगे,,,,
पंकज को भी अरुण की बात अच्छी लगी तो वह भी सुबह तैयार होकर उनके घर पहुंच गया और दोनों वहां से उस कंपनी में चले गए,,,
पंकज कंपनी के मैनेजर के पास आकर अपनी समस्या बताता है,,,
मैनेजर - ठिक है लेकिन पहले तुम्हें दो लाख रुपए जमा करवाने पड़ेंगे चार महीनों के लिए,, उसके बाद तुम्हारी सैलरी स्टार्ट होगी हम महीने में तुम्हें ₹25000 देंगे और काम में तुम्हें हमारे प्रोडक्ट्स को घर-घर पहुंचाना होगा,,,,
इस वक्त पच्चीस हजार की सैलरी पंकज के लिए काफी थी लेकिन दो लाख का इंतजाम कैसे करेगा, वही सोच रहा था ,,,,
मैनेजर - देखो 3 घंटे के लिए कोई इतनी सैलरी नहीं देगा इसलिए सोच लो और एक साथ हम दो लाख नहीं मांग रहे तुम तीन महीनों तक किस्तों में दे सकते हो ,,,
पंकज ने तो 3 दिन का वक्त मांगा और इस बारे में घर पर बात की, पंकज खुद के पैरों पर खड़ा हो जाए इसलिए उसकी बहनों ने मिलकर दो लाख रुपए का इंतजाम कर दिया,,,
पंकज कालेज की छुट्टी होते ही कंपनी से मिले सामान को बेचने निकल जाता था,,, धीरे-धीरे उसे कंपनी से ज्यादा काम मिलने लगा जिस कारण वह कॉलेज की पढ़ाई को टाइम नहीं दे पाता था इसलिए कालेज के पहले ही सेमेस्टर में तीन सब्जेक्ट में फेल हो गया,,, शुरुआत में सबसे आगे रहने वाले पंकज का इतनी सब्जेक्ट में फेल होना उसकी पहली और सबसे बड़ी असफलता थी,,, यह बात उसने किसी को नहीं बताई वह वापस अपने काम में लग गया 4 महीने से ज्यादा हो गए थे और दो लाख रुपए उसने कंपनी को दे दिए थे फिर भी उसे कंपनी की ओर से एक पैसा नहीं मिला वह मैनेजर से बात करता तो वह आगे का टाइम देकर उसे भेज देता,,
छह-सात महीने बीत गए पंकज उस कंपनी से हट भी नहीं सकता था क्योंकि उसने पहले रुपए जमा करवा दिए थे घर पर सब उधार मांगने लग गए थे वह पंकज से पूछते तो पंकज कोई ना कोई बहाना बनाकर उनकी बात टाल देता,,
एक दिन उसे पता चला कि जिस कंपनी में वह काम करता है वह कंपनी फ्रॉड है और उसके मैनेजर को पकड़ लिया गया है यह सुनते ही जैसे पंकज की पूरी दुनिया उजड़ गई हो, घर वालों को क्या कहेगा इतने पैसे कैसे जमा करवाएंगा और जो स्कॉलरशिप मिलती थी फेल होने के कारण वह भी रुक गई थी,,,,
इस घटना के बाद पंकज पूरी तरीके से डिप्रेशन में चला गया था उसने बिना घर वालों को इस बारे में बताएं कॉलेज छोड़ दिया और जहां रहता था वह जगह भी छोड़ दी,,,,
एक दो महीने तक पंकज से बात नहीं हुई तो उसके मां-बाप घबरा गए वह उसके जीजा के साथ उसकी कॉलेज पहुंचे वहां से पता चला है कि वह दो महीने से कॉलेज नहीं आ रहा,,, तो वह उस दोस्त के साथ उस कंपनी में पहुंचे जहां पंकज काम करता था लेकिन वहां मालूम चला कि कंपनी फ्रॉड थी,,,,, घरवाले को सब कुछ समझ आ गया था,,,
उसके मां-बाप और बहनों की हालत खराब हो गई थी परिवार पंकज के लिए परेशान था और जिन लोगों ने पंकज को पैसे दे रखे थे उन्होने घर पर हल्ला बोल दिया था क्योंकि उनकी उम्मीद पंकज से थीं लेकिन अब वह नहीं है तो सब दिलीप जी को परेशान करने लगे,,,,,

उसी शहर की एक छोटी सी गली में एक टूटे फूटे कमरे में पंकज 2 महीने से रह रहा था डिप्रेशन ने उसे इस तरह जकड़ लिया था कि वह चाहकर भी उससे बाहर नहीं निकल पा रहा था,,, जब सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं तो इंसान के पास एक ही रास्ता बचता है खुद ही अपनी जिंदगी खत्म करने का,, "सुसाइड"  पंकज की सोचने समझने की क्षमता खत्म हो चुकी थी उसने घर वाले सब के बारे में सोचना बंद कर दिया था वह आखिरी बार कमरे से बाहर निकलकर खुली सांस लेना चाहता था वह पागलों की तरह सड़क पर घूम रहा था बहुत से साधन उसके सामने से गुजर रहे थे पर मौत इतनी आसान नहीं थी उसके लिए,,, पंकज आगे बढ़ ही रहा था की रोड की एक तरफ उसकी नजर जाती है जहां एक वृद्ध जोड़ा बैठा था वे खाने के लिए लोगों के सामने झोली फैला कर बैठे थे पर वहां से जाने वालो की किसी की भी नजर उन पर नहीं पड़ती,,, पंकज को वहा बैठे उन पति-पत्नी की जगह अपने मां-बाप दिखाई दे रहे थे वह धीरे-धीरे कदमों से उनकी तरफ बढ़ गया,,
बुड्ढी औरत अपने पति से बोल रही थी - आज अगर हमार लल्ला जिंदा होता तो हमको ई नोबत नाहीं आती काहे ईश्वर ने मोई कोख उजाड़ दी.. काहे...
वह आदमी अपनी रोती हुई पत्नी को शांत कराते हुए बोला- भाग्यवान काहे रो रही हों, हमार किस्मत मां कोनो संतान सुख लिख्योडा हि ना है, ईश्वर भी जानत हैं कि गरीब को धन केवल उको बेटो होव है,,,
वह पति-पत्नी एक दूसरे का हाथ पकड़कर वहां से चले गए उनकी यह बातें पंकज सुन रहा था उसकी आंखों के सामने अपने मां-बाप के साथ बिताये वक्त की यादें थीं वह आंखों में आंसू लिए वही बैठ जाता है फिर उसकी नजर एक 8-9 साल के बच्चे पर जाती हैं जिसका एक हाथ टूटा हुआ था दूसरे हाथ में फूल थे जो वहां से गुजरने वाले लोगों को दे रहा था एक आदमी उसे 50 का नोट थमाता है बदले में वह उससे चार फूल लेकर जाता है,,,,वह छोटा बच्चा उन ₹50 को देखकर काफी खुश था तभी एक आदमी जिसके हाथ में शराब की बोतल थी वह उस बच्चे से वह 50 का नोट छीन कर भाग जाता है वह बच्चा उसके पीछे दौड़ता है पर वह आदमी उसकी पहुंच से काफी दूर था वह बच्चा वापस अपनी जगह आकर फूलों को बेचने लगता है कुछ ही देर में उसके सारे फुल बिक जाते हैं और वह उन फूलों के बदले मिले पैसों को देखकर काफी खुश होता है और वहां से चला जाता है,,,,

पंकज के सामने घटी इन दो घटनाओं ने उसे सोचने पर मजबूर कर दिया था उसके सामने कभी अपने बूढ़े मां बाप और बहनों का चेहरा था तो कभी उसकी गरीब जिंदगी....
क्या सोच रहे हो... एक आवाज उसके कानों में गूंजी, पंकज ने चारो तरफ नज़र फैलाई तो उसे अपने सामने एक परछाई दिखाई थी जो बिल्कुल उसी की तरह दिखाई दे रही थी,,,
पंकज - कौन हो तुम...
तुम्हारा वह हिस्सा जो हर बार तुम्हें गलत करने से रोकता है, जिसने तुम्हें हमेशा जीतना सिखाया मैं तुम्हारे अंदर कि वह अच्छाई और जीत हूं जो हर बुरे वक्त से तुम्हें बचाती हूं,,,,
पंकज रोते हुए - क्या करूं मैं, आज तक केवल धोखा मिला है लोग मजाक बनाते हैं मेरी गरीबी का.. नहीं जी सकता मैं इस संसार में जहां गरीबों को लोग अपने पैर की जूती समझते हैं,,,,
वह परछाई मुस्कुराते हुए बोली- तो तुम इसलिए मरना चाहते हो, अभी तुमने उस वृद्ध जोड़े को देखा जिसने अपना बेटा खो दिया, वह पैसे के लिए नहीं रो रहा था वह अपने बेटे के लिए रो रहा है.... अगर तुम मर गए तो सोचा है तुम्हारे मां-बाप का क्या होगा, इतना कर्जा अपने सिर पर लेकर मरोगे तो तुम्हारी मौत पर लोग सिर्फ गालियां देंगे,,,, उस छोटे बच्चे को देखा जिसका एक हाथ नहीं है फिर भी उसने हार नहीं मानी तुम्हारी ही तरह एक आदमी ने उससे पैसे छीन लिए लेकिन वह फिर अपने काम में लग गया और तू इतनी जल्दी हार मान गया, एक बार उस बाप के बारे में सोच जो 60 सालों से गरीबी में रहकर तुम्हारा पेट पालता आ रहा है और जब तुम्हारी बारी आई तो तुम मरने जा रहे हो,,,
पंकज को खुद पर ही शर्मिंदगी महसूस हो रही थी वह अपनी गलती पर ही रो रहा था,,,,
अब भी कुछ नहीं बिगड़ा, एक नई शुरुआत करो.. अपने अंदर की काबिलियत को तलाशो... शायद एक दिन तुम्हे इस गरीबी में भी स्वर्ग मिल जाए,,,,, उस परछाई की आवाज आई,,,,,,
पंकज ने उसकी ओर देखा तब तक वह परछाई गायब हो चुकी थी,,, अब पंकज को समझ आ गया था कि उसे क्या करना है अगले दिन पंकज अपने घर पहुंचा, उसके मां-बाप जमीन के बचे एक छोटे से हिस्से में काम कर रहे थे पंकज उनके पास पहुंचा दोनों की नजर पंकज पर गई तो दोनों पंकज को देखकर रोने लग गए,,, पंकज जाकर दोनों के गले से लिपट गया उसने अपनी तकलीफ दोनो को बताई,,,,,
दिलीप जी - मुझे उम्मीद थी तू लौट कर वापस जरूर आएगा... भूल जाओ उन बातों को और एक नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरु कर, एक बात याद रखना बेटा गरीब होना पाप नहीं एक इम्तिहान है जिसमें पास होने की हिम्मत केवल हम जैसे लोगों में ही होती हैं,,,
पंकज ने अपने मां-बाप को आश्वासन दिया कि वह कभी ऐसी गलती नहीं करेगा,,, पंकज ने एक साल अपनी पढ़ाई छोड़ दी और शहर की छोटी मोटी कोचिंगो में बच्चों को पढ़ाने लग गया,, धीरे-धीरे कोचिंग से स्कूलों में,,, पंकज पढ़ाई में पहले से ही होशियार था और एक सबक जो उसे जिंदगी से मिल गया था उसे नए रास्तों की ओर ले जा रहा था,,,,,
दो साल की कड़ी मेहनत से कमाए पेसो से उसने सारा उधार चुका दिया था,, उसने फिर से कॉलेज ज्वाइन की और खुद की पढ़ाई के साथ अपना एक छोटा सा कोचिंग सेंटर खोल लिया,,, कॉलेज खत्म होते ही एक साल बाद उसे सरकारी नौकरी मिल गई और उसकी कोचिंग ने उस गांव के गरीब बच्चों की फ्री में शिक्षा दी और उन लोगो को रोजगार जो अपनी गरीबी से गुजर रहे थे,,, पंकज ने उसी गांव में अपना पक्का मकान बना लिया था उसके मां-बाप आज भी खुशी से अपने खेत में काम करते थे और वक्त मिलने पर पंकज भी अपने खेत में आकर बैठ जाता था,,,,
6 साल का वक्त लगा था पर पंकज आज उस जगह पर था जहां आने की शायद उसने अपनी गरीबी के कारण सोची भी नहीं थी,,,
एक दिन वह अपने खेत में बैठा था उसे एक बात याद आती है जो उस परछाई ने कही थी,, तुम्हें एक दिन गरीबी में भी स्वर्ग दिखेगा,,,,,
पंकज मुस्कराते हुए ऊपर आसमान की तरफ देखकर बोला- किसने कहा कि भगवान नही है गलत है वह लोग जो यह कहते हैं,,, भगवान को मैंने अपनी आंखों से देखा है उस गरीब  वृद्ध जोड़े में, उस छोटे बच्चे में और मेरे अंदर की उस परछाई के रूप में भगवान ही था,, जिसने मुझे रास्ता दिखाया,,,, गरीब होना पाप नहीं इम्तिहान है जो मैंने पास कर लिया हैं,,, थैंक यू भगवान.....

Manisha Netwal


लेबल: ,

बुधवार, 28 सितंबर 2022

ड्रीमर

सुबह के सात बज रहे थे घर के सारे लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे सिवाय एक को छोड़कर...... बड़े से घर के एक छोटे कमरे में खिड़की से धूप पुरे कमरे में आ रही थी पर उस धूप का महर पर कोई असर नहीं था वह आराम से सोई हुई थी क्योंकि उसका स्पेशल अलार्म अभी बजना बाकी था.....
महर की दादी बाहर से ही रोज की तरह बड़बड़ाते हुए कमरे में आ रही थी - घर के छोटे छोटे बच्चे तक सुबह पांच बजे उठ जाते है लेकिन ये लड़की... धूप सिर पर है मगर उठने का नाम नहीं.....
फिर महर की कंबल साइड में करके - महर उठ जा बेटा.. तूझे उठाते उठाते मैं हार चुकी हूं...
प्लीज़ दादी... थोड़ी देर और आप बाहर चलिए मैं आ रही हूं... महर वापस कम्बल ओढ़ते हुए बोली,,,,,
दादी बिना कुछ बोले वापस बाहर आ गईं थीं क्योंकि उन्हे मालूम था हर रोज़ की तरफ ये उनके कहने पर तो उठने वाली है नहीं......
पहले अलार्म के पांच मिनिट बाद दुसरा अलार्म महर के छोटे भाई बहनों का... जिनसे महर को कोइ फ़र्क नहीं पड़ता था बल्कि वापस उन्हें ही डाटकर भेज देती थीं,,,,
तीसरा अलार्म थोडा हार्मफुल होता था जिसके बाद महर को सीधा उठकर बाहर का रास्ता ही पकड़ना पड़ता था, मम्मी की सुबह सुबह की महागाथा चालु हों चुकी थीं कमरे मे आते ही महर के कम्बल को थोडा गुस्से से साइड में फेंककर - इस कुंभकर्ण को मेरे ही घर में पैदा होना था क्या.. रोज एक घंटा इसको उठाने में चला जाता हैं। इतनी बडी हो गई है काम के एक लक्खण नहीं है.. ऐसे नहीं की अपनी मां का सुबह सुबह काम में हाथ बताये....
फिर हर मदर इंडिया की तरह फेवरेट डायलॉग - शादी के बाद पता नहीं क्या होगा इसका....
महर, उठकर बाहर जाते हुए बोली - एक काम करना मम्मी, शादी के बाद आप चली जाना मेरी जगह... आप तो चार बजे उठ जाती हों ना... फिर तो कोई प्रॉब्लम ही नहीं होगी....
महर बाहर आ गई थी मम्मी उसके पिछे आते हुए बोली - अठारह की हो गई है तु... तेरी उम्र में मैं शादी करके यहां आ गई थी,,,,,,,
कुछ देर में महर तैयार होकर कॉलेज के लिए निकल जाती है,,,,, मेहर जैसे ही कॉलेज के गेट पर पहुंचती है उसकी दोस्त अनाया दौड़ते हुए उसके पास आती है,,,
मेहर, उसे देखकर- क्या हुआ... कॉलेज कहीं भागे थोड़ी जा रहा है जो तू एक्सप्रेस बनकर आ रही है....
अनाया, खुशी से उछलते हुए- यू नो महर... इस बार वेकेशन पर पापा हमे शिमला लेकर जा रहे हैं मेरा बचपन से ड्रीम था कि मैं अपने परिवार के साथ शिमला की ट्रिप पर जाऊं,,,,
मेहर, अनाया के साथ आगे बढ़ते हुए - बढ़िया है यार तेरा ड्रीम पूरा हो रहा है... शिमला तो हर लड़की की फेवरेट  जगह होता है... कब जा रही है...
अनाया - तीन दिन बाद... अपनी बेच की सारी गर्ल्स कहीं ना कहीं जा रही है तेरा क्या प्लान है,,,,
मेहर, मुस्कुराते हुए-  दो दिन बाद दीदी की इंगेजमेंट हैं फिलहाल तो उसकी तैयारी करनी है और आगे का कोई प्लान नहीं है....
अनाया-  मेहर तू तो इस साल से ट्रैकिंग स्टार्ट करना चाहती थी ना... ट्रैकिंग तेरा कितना बड़ा सपना है और इस बार तो तेरी एज भी हो गई... तूने उसके बारे में कुछ नहीं सोचा...
मेहर-  ट्रेकिंग मेरा सपना नहीं मेरी जान है, यह मेरे घर वालों से लेकर स्कूल फ्रेंड्स और तुम सब को भी पता है.. बस एक बार गोल्डन अपॉर्चुनिटी(मौका) मिल जाए फिर देखना मेहर और उसके सपने कैसे बड़े-बड़े रास्ते पार करते हैं....
दोनों बातें करते हुए क्लास में पहुंचती है आज फर्स्ट ईयर की लास्ट क्लास थी एग्जाम्स  खत्म हो चुके थे तो सारे स्टूडेंट्स छुट्टियों में घूमने जाने की प्लानिंग बना रहे थे,,,

मेहर कॉलेज से घर पहुंचती है जहां दो दिन बाद होने वाले फंक्शन की तैयारियां चल रही थी,, शाम को मेहर के सारे कजंस एक साथ बैठे बातें कर रहे थे,,,
संजना दी (मेहर की कजन सिस्टर) आप इतनी जल्दी शादी के लिए तैयार हो गए.. अभी आपका m.tech. कंप्लीट होने में पूरा 1 साल बाकी है और 6 महीने बाद शादी है... महर ने संजना की तरफ देख कर कहा,,,
संजना - तो इसमें क्या है पढ़ाई तो शादी के बाद भी कंप्लीट हो सकती है ना.. अब हर बात के लिए घरवालों से argue ( बहस) करना भी अच्छा नहीं है वह हमारे लिए जो फैसला लेते हैं कुछ सोच समझकर ही लेते हैं इसलिए मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है,,,,
विवेक (संजना का छोटा भाई) मेहर को चीढ़ाते हुए-  महर दो साल बाद तेरा भी नंबर आने वाला है देखना तु भी कुछ नहीं बोल पाएगी....
महर अपने ही सपनों की दुनिया में खोई हुई थी वह विवेक की तरफ देखकर बोली - नहीं भाई... इतनी जल्दी में शादी नहीं करना चाहती, मैं पहले अपने ड्रीम्स पुरे करना चाहती हूं.. किसी की मिसेज बनने से पहले मैं खुद की पहचान बनाना चाहती हूं, मैं कुछ करना चाहती हूं भाई कुछ ऐसा जिससे लोग मुझे किसी और के नाम से नहीं, मेरे खुद के नाम से जाने.. एक अलग पहचान हो मेरी, पहले मैं खुलकर अपने सपनों को जीना चाहती हूं....,,,
संजना -  महर सपनों की दुनिया केवल कहानियों में अच्छी लगती है असल जिंदगी में हमारे देखे हुए हर सपने पूरे नहीं होते.... 
महर, मुस्कुराते हुए - दी.. हर लिखी हुई कहानियां काल्पनिक नहीं होती, कुछ कहानियां असल जिंदगी से पन्नों पर उतारी जाती है, जब हम कुछ करने के सपने देखते हैं ना तो हमारे अंदर एक अलग सा जुनून होता है सपने को पूरा करने का जिद्दिपन होता है.. जो सपनो के लिए हर हद पार कर देता है वहीं सच्चा ड्रीमर (सपने देखने वाला) होता है।
कृष्णा (मेहर की कजन)- हां समझ गए तुम्हें और तुम्हारी सपनों की दुनिया को.....तू बता तुमने बात की चाचाजी से कि तुम ट्रेकिंग करना चाहती हों....
मेहर - नहीं... पर पापा मुझे समझते हैं उन्हें पता है कि मेरा ड्रीम क्या है.. देखना एक बार मौका मिल गया तो पापा बिना कुछ कहे हा बोल देंगे.....
कुछ देर में सब अपने अपने कमरे में चले जाते हैं महर वही बैठी कुछ सोच रही थी।
महर जॉइंट फैमिली में रहती थी और जॉइंट फैमिली में छोटी से छोटी खुशियां भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है,, तो संजना की सगाई भी बड़ी धूमधाम से हुई,,, चार-पांच दिन बीत चुके थे एक दिन महर के पास उसकी स्कूल फ्रेंड का फोन आता है,,,
महर, फोन उठाकर - हे प्रिया...कैसे कॉल किया....
प्रिया, सामने से - क्यों कॉल करने के लिए कारण होना जरूरी है क्या...?
महर, मुस्कुराते हुए- नहीं....पर मुझे पता हैं तु बिना रीजन के तो कॉल करने वाली है नहीं... इसलिए बता क्या  जरूरत आ पड़ी है तुम्हें मेरी....
प्रिया, सामने से - मास्टरमाइंड... सही पहचाना तूने, मुझे कुछ जरूरी बात ही करनी थी तुमसे और वह भी तुम्हारे लिए ही है...
महर, उत्साहित होकर - अच्छा.. तेरी शादी है क्या...
प्रिया- नहीं मेरी मां...मेरी शादी होगी भी तो उसमें तुम्हारी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी मुझे... मुझे यह बताना था कि मेरे शहर से मनाली की एडवेंचर है जिसमें मनाली की चंद्रखणी पास(मनाली की तीसरी बड़ी बर्फीली पहाड़ी) की ट्रैकिंग भी होगी, जो ट्रैकिंग करना चाहता है उसके लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं और सबसे पहले पहाड़ी पर पहुंचने वालों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी और उसे आगे की कैरियर के लिए खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी,,,,,,,
महर, खुशी से उछलते हुए- क्या.. सच में और तू जा रही है....
प्रिया- तुम्हें पता है मुझे यह ट्रैकिंग वगेरहा बिल्कुल पसंद नहीं पर हम सारे ग्रुप वाले जा रहे हैं केवल मनाली घूमने... तुम्हें तो ट्रैकिंग में इंटरेस्ट है ना इसलिए तुम भी चलना हमारे साथ... इससे अच्छा मौका तुम्हें फिर कभी नहीं मिलेगा....
महर तो कब से इसी मौके की तलाश में थी उसने कहा- थैंक यू यार.. मैं भी कब से यही मौका ढूंढ रही थी मैं घर पर बात करके कल तुम्हें बता दूंगी.. वैसे कब जा रहे हैं.... प्रिया - चार दिन बाद... तुम सुबह बता देना... 
मेहर - ठीक है.. बाय...
महर फोन रखकर वही उछलने लगती है जैसे उसे सब कुछ मिल गया हों,,,
महर दौड़ते हुए बाहर सबके पास आती है, वह कितनी खुश थी उसके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था,,,
महर की दादी-  क्या मिल गया तुम्हें, जो इतनी भागी जा रही हों...
महर, उनके गले में हाथ डाल कर चहकते हुए- दादी मनाली की एडवेंचर...  चंद्रखणी पास ट्रेकिंग... गोल्डन चांस मिल गया दादी.......
शारदा (महर की मम्मी)- यह क्या पहेलियां बुझा रही है साफ-साफ बता क्या कहना चाहती हैं......
महर, सबकी तरफ देखकर-  प्रिया के शहर से मनाली की एडवेंचर है और वहां चंद्रखणी पास की ट्रेकिंग भी होगी,, सबसे पहले पहुंचने वालों के लिए स्कॉलरशिप और आगे के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी,,,,,,,
सब महर की तरफ देखते फिर एक दूसरे की तरफ,,,, 
महर, उन्हें इस तरह देखकर - क्या हुआ...
शारदा- तु जाना चाहती है वहां....
महर- हां मम्मी.. मैं कब से यही मौका तलाश रही थी अब मौका मिला है तो मैं क्यों नहीं जाऊंगी... आप पापा से बात करना... प्लीज़
दादी - अगर तेरी इच्छा है और तेरे दोस्त जा रहे हैं तो तुम्हारे पापा क्यों मना करेंगे.. हम उनसे बात कर लेंगे... महर अपनी मां की तरफ देखती है तो उन्होंने भी हां बोल दिया, मेहर के पापा घर पर नहीं थे तो उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं था सब के कहने पर महर ने प्रिया को जाने के लिए बोल दिया था।
महर खुद पापा से बात करके उन्हें सब कुछ बताना चाहती थी पर मौका ही नहीं मिला, वह जाने की तैयारियां करने लगी, 7 दिन का कैंप था तो उसने एक बड़े से बैग में कपड़े और आवश्यक वस्तुओं को पैक कर के रख दिया था । दो दिन में महर के सारे दोस्त और परिवार को पता चल चुका था क्योंकि महर की एक्साइटमेंट सब कुछ बिना कहे बता रही थी,, यह सबके लिए भले ही एक मामूली बात हो लेकिन महर के लिए किसी वरदान से कम नहीं था । सुबह 9:00 बजे महर को घर से निकलना था उसके घर से प्रिया का शहर लगभग 11से12 किलोमीटर दूर था, आज रात महर की आंखों में बिल्कुल नींद नहीं थी, वह टेबल पर खिड़की के पास बैठी थी उसके सामने उसकी डायरी पड़ी थी और हाथ में पेन था , आज वह डायरी मे अपनी खुशी बयां कर रही थी , उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट थी,वह लिखना शुरू करती हैं,,,
Hii
   मैं बता भी नहीं सकती कि आज मैं कितनी खुश हूं, ऐसा लग रहा है सब कुछ एक सपना हो जो आंखे खोलते ही आंखों से ओझल हो जाएगा... जब 10 साल की थी तब अरुणिमा सिन्हा मेंम का किस्सा सुना था पैर न होने के बावजूद उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया, मेरे तो हाथ पैर सब कुछ है तो मैं क्यों नहीं कर सकती... बछेंद्री पाल, अरुणिमा सिन्हा, प्रेमलता अग्रवाल, संगीता बहल, मलावत पूर्णा, संतोष यादव, काम्या कार्तिकेयन, अंशु जामसेपा, नुग्शी ताशी मलिक, शिवांगी पाठक जिसने 16 की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह किया और भी कितनी महिलाओं ने पर्वतरोही बन देश का नाम रोशन किया,, उन्होंने भी शुरुआत ट्रैकिंग से ही की थी, तो मैं उनमें से एक क्यों नहीं बन सकती... हिमाचल प्रदेश की ऊंची ऊंची बर्फीली पहाड़ियों की चढ़ाई करना कितना अमेजिंग होगा...किसी भी हालत में मुझे सबसे पहले चंद्रखनी पास का रास्ता तय करना होगा ताकि मैं आगे की ट्रेनिंग ले सकूं अब बस जल्दी से सुबह हो जाए और मैं अपने सपनों के सफर पर निकल जाऊं.....
                                                             महर
महर ने डायरी को साइड में रखा और सोने चली गई आंखों में बिल्कुल नींद नहीं थी बस सुबह उगने वाले सूरज का इंतजार था,,,,,,
अगले दिन
सुबह सबसे आखिरी में उठने वाली महर आज 5:00 बजे ही उठ गई थी,, वह बार-बार अपने सामान को देख रही थी कि कहीं कुछ छुट न जाए,यह सुबह महर के लिए खास थी पर बाकी सब के लिए तो हर रोज की तरह ही थी तो सब अपने अपने काम के लिए निकल गए,, महर के पापा भी कुछ काम से कहीं बाहर चले गए,,, 8:00 बज गए थे महर तैयार हो चुकी थी लेकिन घर पर कोई नहीं था जो महर को प्रिया के घर छोड़कर आ सके,,,,, 
दादी.. पापा कहां गए... मेरे पास एक घंटा बचा है और प्रिया के घर जाने में 45 मिनट लगती है, आपने उन्हें बताया नहीं क्या... महर परेशान होकर बोली,,,
मैंने सुबह ही बताया था उसे कि तू जा रही है.. उसने कुछ नहीं कहा मुझे, मैंने सोचा उसे पहले से पता होगा.... दादी ने कहा,,,,
महर - नहीं दादी.. आपने और मम्मी ने कहा था आप बात कर लेगी तो मैंने नहीं पूछा उनसे... 
महर, अपनी मम्मी के पास आकर-  मम्मी.. अपने पापा को बताया नहीं कि यह ट्रिप मेरे लिए कितनी जरूरी है.. वो ऐसा कैसे कर सकते हैं.... 
शारदा, उसे समझाते हुए-  ऐसा कुछ नहीं है बेटा.. तुम जानती हो ना अपने पापा को, उन्हें तुम्हारी फिक्र है वह बस थोडे नाराज थे तुमसे कि तुमने बिना उन्हें कुछ बताए इतना बड़ा फैसला ले लिया लेकिन हमने समझाया था उन्हें कि तुम  बात करना चाहती थी पर इतना मौका ही नहीं मिला तो उन्होंने कुछ नहीं बोला,,,,
महर को अपना सपना टूटता हुआ नजर आ रहा था उसके चेहरे पर उदासी झलक आई थी, वक्त बीत रहा था,,, महर के पास प्रिया का कॉल आता है - हेलो महर, कितनी देर लगेगी तुम्हें... एक घंटे में बस स्टार्ट होने वाली है,,, प्रिया ने सामने से कहा,,,,
महर को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कहें तभी उसकी नजर दरवाजे पर जाती है जहां से उसके पापा आ रहे थे,, महर के चेहरे पर उन्हें देखकर मुस्कुराहट लौट आती है उसने प्रिया से कहा- तु वेट कर.. बस आधे घंटे में मैं  पहुंच रही हूं...
कहकर महर ने फोन रख दिया और अपने पापा के पास आई जो पैदल ही आ रहे थे,,,
बाकी बच्चों की तरह महर अपने पापा से फ्रैंक नहीं थी वैसे तो उसके पापा उसे कुछ नहीं बोलते थे लेकिन वह उनकी बहुत इज्ज़त करती थी, उन्होंने एक बार किसी चीज के लिए मना कर दिया तो महर ने कभी उसकी जीत नहीं कि,,,,
महर, उनके पास आकर धीरे से बोली- पापा मुझे लेट हो रहा है...
कितने बजे निकलेगी... महर के पापा ने बिना किसी भाव के पूछा,,,,
महर - 9:00 बजे बस रवाना हो जाएगी... बिल्कुल टाइम नहीं है पापा...
लेकिन घर पर तो बाइक भी नहीं है और न कोई और साधन कैसे जाएगी........
पापा किसी के पास तो होगी ना..  आप भाई के पास कॉल कीजिए वह आ जाएगा... महर बोली,,,,
विनोद (महर के पापा) बिना कुछ बोले वहां से चले गए,,, महर के पास आधा घंटा बचा था वह चुपचाप अपने पापा के बोलने का इंतजार कर रही थी पर विनोद खामोश था उसने ना मना किया और ना हां बोला,,,
महर को उनकी  खामोशी चुभ रही थी,,, बाकी जैसे किसी को कोई मतलब नहीं था,,,
महर एकटक अपने पापा को देख रही थी कि वह कुछ तो बोले, काफी देर तक उनका कोई जवाब नहीं मिला तो महर अपने कमरे में आ गई उसने बुझे मन से प्रिया को कॉल लगाया- हैलो प्रिया.. सॉरी यार.. मैं नहीं आ सकती प्रिया-  क्या हुआ तुम्हें... अभी कुछ देर पहले तो बोल रही थी कि आधे घंटे में पहुंच जाएगी..
महर की आंखों से आंसू  गिरने लगते है, वह खुद को संभालते हुए बोली- हां लेकिन अभी मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है मैं आ भी गई तो कोई फायदा नहीं...
महर ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा.. एक बार और सोच ले- प्रिया ने कहा,,,
महर-  मैंने सोच लिया है... तुम सब मजे करना और हां मेरे पास फोटो सेंड कर देना....
महर बिना प्रिया की बात सुने फोन रख देती है इस वक्त वह कितनी टूट चुकी थी यह केवल वही जानती थी,, फिर भी उसने किसी से शिकायत नहीं की, उसने अपना सामान रखा और वापस बाहर आ गई,, विनोद वहां नहीं थे।
तभी विवेक भी बाइक लेकर पहुंच गया था वह महर के पास आया-  सॉरी महर, पता नहीं मेरे दिमाग से कैसे निकल गया... एक बार तू कॉल कर देती मैं वापस आ जाता...
महर, अपनी उदासी छिपाकर मुस्कुराते हुए- कोई बात नहीं भाई...
हमेशा खुश रहने वाली महर के चेहरे की उदासी सबको नजर आ रही थी लेकिन वह सबके सामने रोज़ की तरह ही मुस्कुराने की कोशिश कर रही थी,,, उसके मन में बार-बार एक ही सवाल था कि उसके पापा क्यों खामोश थे क्या उन्हे उसकी खुशी दिखाई नहीं दे रही थी....
महर अकेली छत पर बैठी थी किसी गहरी सोच में, उसकी मम्मी उसके पास अगर कंधे पर हाथ रखती है मेहर अपनी आंखों के किनारे साफ करते हुए उनकी तरफ देखकर बोली- क्या हुआ मम्मी...
शारदा, उसे एकटक देखते हुए बोली-  देख रही हूं कि अपनी खुशी चिल्ला चिल्ला कर सबको बताने वाली अपना दर्द सबसे कैसे छुपाती है, मुझे पता है बेटा तुम्हें बहुत गुस्सा आ रहा है अपने पापा पर..लेकिन शायद कोई कारण होगा वरना आज तक उन्होंने तुम्हें किसी चीज के लिए मना किया है क्या...?
महर, उनकी तरफ देखती हैं जो थोडी उदास थीं महर, हंसते हुए बोली - कृपया हमें भावनाओं में फंसाने की गलती ना करें माताश्री... अब हम बच्चे नहीं हैं... कैसी लगी मेरी सुद्ध हिंदी..
शारदा भी हंसते हुए उसके गाल पर हाथ रखकर- तू नहीं सुधरेगी ना...
महर- बिल्कुल नहीं.. और आप भी इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचेगी... सपना टूटा है मम्मी, थोड़ा दर्द तो होगा ही ना... लेकिन कोई बात नहीं कल नया देख लूंगी.. इसके लिए आप मुझे कल जल्दी नहीं उठाओगे...
शारदा, मुस्कुराते हुए गर्दन हिला देती है और वहां से जाने लगती है, महर पीछे से उनका हाथ पकड़कर-  पापा को बोल देना उनकी खामोशी ने एक उड़ते हुए पंछी के पर काट दिए... पता नहीं वह पंछी वापस उड़ भी पाएगा या नहीं...
इतना कहकर महर अपने कमरे में आ जाती है शारदा उसे जाते हुए देख रही थी ,,,,

कल रात को सपनो की पहली सीढ़ी चढ़ने की खुशी में महर की आंखों में नींद नहीं थी तो आज इतने दिनों से देख रहे ख्वाब के टूटने के कारण उसकी आंखों में नींद नहीं थी, वो वही खिड़की के पास बैठी थी हाथ में पेन था, सामने डायरी पड़ी थी और आंखों में नमी थी... आज वह अपना दर्द अपनी शिकायतें उस डायरी के पन्नों में लिख रही थी, यह पन्ना उसके पापा के नाम था जो शायद वो उन्हें सामने से नही बोल सकती थी,,, वह लिखना शुरू करती हैं,,,
  मुझे आप से कोई शिकायत नहीं है पापा.. और ना ही अपने टूटते सपने का दर्द है क्योंकि मुझे पता है अगर मेरा सपना मेरी किस्मत में लिखा होगा तो वह जरूर मिलेगा... लेकिन आज आपकी खामोशी कांटों की तरह चुभ रही है मुझे मेरे फैसले लेने का हक कब मिलेगा पापा.. मेरी जिंदगी की डोर मेरे हाथों में क्यों नहीं है.. क्यों मुझे उड़ने से पहले ही गिरा दिया.. क्यों आपने अभी तक आकर मुझे यह नहीं कहा कि इस वजह से मैंने तुम्हें रोका.. क्यों पापा....आपकी फिक्र ने मेरा ख्वाब तोड़ दिया.. क्या सच में सपने केवल कहानियों में ही पूरे होते हैं.. आज मैं हार गई पर अपने सपनों को बिखरने नहीं दूंगी आज का दिन शायद में कभी भूल नहीं पाऊंगी कि कैसे आप की चुप्पी ने मुझसे मेरा सुनहरा मौका छीन लिया, पर आगे नहीं.. आपको मुझे समझना ही होगा,,,,, 
                                                      आपकी महर
5 साल बाद 
महर की दादी, विनोद और शारदा बैठे थे विनोद के चेहरे पर आज भी वही खामोशी थी,,, शारदा उदास होकर बोली-  एक साल हो गया उसे घर से गए हुए... अब तो अपनी जिद छोड़ दीजिए... गलती क्या है उसकी यही ना कि आप के खिलाफ जाकर उसने अपने फैसले खुद लिए.. आखिर कब तक आपकी खामोशी के पीछे वो अपने सपनों को दबाकर रखती....
विनोद, गुस्से में - बस बहुत बोल दिया आपने और मैंने सुन लिया.. अब उस लड़की का नाम भी नहीं लेगा कोई यहां.. बाप हूं में उसका.. उसकी जिंदगी की हर फैसले लेने का हक है मेरा.. उसने अपने सपनों और परिवार में से किसी एक को चुनने का फैसला ले ही लिया तो अब हमें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि वह कहां है...?
क्यों पापा गलती क्या है दीदी की... यही ना कि उसने आपसे आपकी खामोशी का जवाब मांगा.. जिस तरह पिंजरे में बंद पंछी आजाद होने के लिए तड़पता है उसी तरह क्या हम बच्चों को कोई हक नहीं है खुले आसमान में उड़ने का... आदित्य (मेहर का छोटा भाई) विनोद के पास आकर बोला,,,,
विनोद किसी गहरी सोच में था, आदित्य उनके उनके पास बैठकर-  एक बार खुद को हमारी जगह रखकर देखिए पापा.. क्या आपका मन नहीं करता था कि आप खुद अपने फैसले लो.. अगर आपको एक मौका दिया जाता अपने आप को कुछ साबित करने का तो आप उस मौके का फायदा नहीं उठाते... मेहर दीदी ने हर बार अपने सपनों की कुर्बानी दी है आपके लिए, यह सोचकर कि एक दिन आप उन्हें जरूर समझोगे लेकिन आपने उन्हें कभी समझने की कोशिश ही नहीं की... अगर उस दिन भी मेहर दी ने आपकी बात मान ली होती तो आज वह उस मुकाम पर नहीं होती जहां अभी वो है ...आज उनका सपना पूरा होने को है पर उनके साथ उनका परिवार नहीं... क्यों पापा....
आदित्य एक चिट्ठी निकालता है और उसे विनोद के हाथों में थमाते हुए- यह मेहर दी ने भेजी थी मुझे कुछ दिनों पहले...आपको देने के लिए कहा था लेकिन कभी हिम्मत नहीं हुई,,,,
विनोद वो चिट्ठी लेकर उसे खोलता है जिसमें एक बड़ी सी कविता लिखी थी,,, 
नाजुक सी पली-बढ़ी एक
खूबसूरत से बगीचे की कली थी मैं,
रंग बिरंगे फूलों की महक
में खिलती सी खुशबू थी मैं,
क्या सपने क्या जीवन से 
बेखबर अपने ही अंदाज में जीती थी मैं,

एक दिन आसमान में 
अकेले पंछी को उड़ते देखा 
तो ख्याल आया दिल में 
क्या, मैं आसमान नहीं छु सकती..?

कुछ बड़ी हुई तो 
एक और सवाल आया मन में
आख़िर कौन हूं मैं..?
जवाब में केवल उस 
बड़े से बगीचे का नाम मिला,
फिर सवाल आया 
कि अगर दूर हुई उस 
बगीचे से तो क्या वजूद है मेरा...?

अनगिनत सवालों को लेकर
एक दिन खामोशी सी बैठी थी मैं,
की एक परछाई मुझसे आ टकराई
जब सवाल किया मैंने उसे
कि कौन हो तुम तो
वो मुझ पर ही  मुस्कुराई
कहा मुझसे कि पहले खुद को 
पहचानो मैं तुम्हें तेरे भीतर 
मिल ही जाऊंगी....
वो परछाई चली गई दूर मुझसे 
एक और सवाल छोड़ कर...

जब निकली ख़ुद के वजूद को ढूंढने
तो बिन उस बगीचे के एक नयी पहचान सी पाई..
मगर पलट कर देखा तो उस बगीचे मे
ख़ुद की जगह खाली सी पाई...

वजूद मिल गया था उस परछाई को
सपनो की आड़ में...
पर उस बगीचे की वो नन्हीं सी कली कहीं बेघर हो गई
सपनों की खोज में निकली वो कली
अपनों की महक से दूर हो गई ...
                                         आपकी महर

उस कविता को पढ़ते ही सबकी आंखों में आंसू थे मेहर ने कविता मैं अपने सारे सवालों के जवाब रख दिए थे, विनोद के हाथ कांप रहे थे उसकी आंखों के सामने वह दिन था जब मेहर घर छोड़कर जा रही थी,,,
मेहर की कॉलेज खत्म होने के बाद उसने विनोद से कहा था कि अब पहाड़ो की चढ़ाई करने के लिए किसी पहाड़ी इलाके में जाना चाहती है पर उस वक्त भी विनोद ने मना कर दिया,, आज से एक साल पहले मेहर ने एक फॉर्म भरा था ट्रेकिंग के लिए, उसमें उसे जगह मिल गई थी जहां उसे तीन महीनों के लिए बाहर जाना था और स्कॉलरशिप भी मिल रही थी, जब उसने विनोद को यह बात बताई तो इस बार भी उन्होंने मेहर को मना कर दिया,, मेहर के जिद्द करने पर विनोद ने उसके सामने शर्त रखी कि अगर वह जाना चाहती है तो कभी वापस लौटकर नहीं आएगी... मेहर बिना सवाल किए अपना सामान लेकर निकल गई,,,,
वर्तमान में,
शारदा, विनोद कंधे पर हाथ रखकर-  अभी भी वक्त है हमारे पास हमारी मेहर को वापस लाने के लिए...
विनोद ने अपना फोन निकालकर किसी के पास कॉल लगाया-  हेलो.. मैं मेहर का पिता बोल रहा हूं.. अब कितने किलोमीटर दूर है...?
सामने से कुछ कहा गया तो विनोद के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई उन्होंने फोन रख कर सबकी तरफ देखा जो उसे हैरानी से देख रहे थे,, 
विनोद बोला-  आप यही सोच रहे हैं ना कि मुझे कैसे पता कि मेंहर कहां है..? आपके सवालो का जवाब हैं मेरे पास... महर बेटी है मेरी... मैं कभी उसके सपनों के बीच नहीं आना चाहता लेकिन  हर बाप की तरह मुझे हमेशा डर लगा रहता था कि कहीं मैं अपनी बेटी को खो ना दूं जो सपना वह देख रही थी उसे पूरा करने के लिए पहले मौत के कागजों पर साइन करना पड़ता है उस दिन वह घर छोड़कर गई तो मुझे उसके सपनों का पागलपन नजर आया.. जहां से उसके पास वह सूचना आई थी मैं उनसे मिला उसके बाद मुझे उसके पल-पल की खबर रहती थी की वह कहां है...? 
विनोद, मुस्कुराते हुए - पता है उसने भारत के 12 बड़े पहाड़ों की चड़ाई पुरी कर ली है जिनमें से 5 बार सबसे पहले रही तो 3 बार बहुत गहरे जख्म लगे हैं उसे,,, और अब वह वहां है जहां होना हर भारतीयों का गुरूर है इस बार हमारी बेटी अपनों के साथ सपनों की उड़ान भरेगी.......

माउंट कंचनजंगा नेपाल और सिक्किम की सीमा में स्थित है इस पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई 8586 मीटर है यह दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है और भारत का दूसरा,
9 दिन और 8 रातों के सफर के बात मेहर कंचनजंगा की सबसे ऊंची चोटी पर हाथ में भारत का तिरंगा लिए खड़ी थी, ट्रैकिंग ड्रेस, शूज पहने हुए, कंधे पर एक बैग था, चेहरे पर थकान थी पर जीत की खुशी भी... मेहर पहाड़ी से एक नजर चारों तरफ घुमाती है उसे पूरा संसार उस पहाड़ के सामने छोटा दिखाई दे रहा था, खुशी के आंसू उसकी आंखों से छलक रहे थे उसने उस छोटे-से तिरंगे को अपने सीने से लपेटा और ऊपर आसमान की तरफ देखने लगी जो उसे कुछ ही दूरी पर दिखाई दे रहा था, वह जी भर के उस सुकून को जीना चाहती थी,,,
मेहर वापस अपने कैंप में लौटती है जहां सब उसका इंतजार कर रहे थे उसके दोस्त दौड़ते हुए उसके पास आकर उसे उठा लेते हैं उनमें से एक लड़की बोली - यू आर ग्रेट मेहर..  11 दिन 10 रातो की ट्रैकिंग तुमने 9 दिन और 8 रात में खत्म कर दी,,, you are genius...
मेहर उनकी तरफ देख कर मुस्कुराती है तो एक दूसरी लड़की ने कहा - आगे क्या विचार है मेहर....
माउंट एवरेस्ट..... सब के पीछे से एक आदमी की आवाज आती है तो सब उसकी तरफ देखते हैं वहा मेहर के पापा खड़े थे उनके साथ महर के बड़े पापा और विवेकथा.... मेहर उनकी तरफ देखती है तो उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं विनोद मेंहर के पास आकर उसे गले लगाता है आज दोनों के बीच कोई खामोशी की दीवार नहीं थी ना किसी से कोई शिकायत थी,,,,, 
मेहर पुर डेड साल बाद अपने घर लौटी थी सब बहुत खुश थे और मेहर भी.....
मेहर ने वही अपनी पुरानी डायरी उठाई और पूरे जोश के साथ लिखा-  if you want to become a prefect dreamer, you never stop dreaming... (अगर आप एक अच्छे सपने देखने वाले बनना चाहते हैं तो सपने देखना कभी बंद मत कीजिए)
मेहर ने अपने प्रयास जारी रखें और माउंट एवरेस्ट की ओर रुख ले लिया... इस बार उसका परिवार और उसके सपने दोनों उसके साथ थे...,,,,,

@मनीषा नेटवाल


लेबल: , ,

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

खुबसूरत सफ़र कि शुरुआत

मां, मैं ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं, आइए आपको शर्मा अंकल के घर छोड़ देता हूं,,,,,, शौर्य अपने कमरे से बाहर निकलते हुए अपनी मां रेवती को आवाज लगाता है। रेवती तैयार होकर बाहर शौर्य के पास आती है,,,,
शौर्य अगर तुम और दीया भी मेरे साथ चलते तो उन्हें अच्छा लगता, आखिर तुम्हारी शादी में उन्होंने कितनी मदद की थी हमारी.... रेवती थोड़ा उदास होकर बोलती हैं।
शौर्य उनके चेहरे को अपने हाथों में पकड़कर मुस्कुराते हुए बोला-  बस इतनी सी बात थीं मां, पहले बोल देती तो मैं ऑफिस कैंसिल कर देता... कोई बात नहीं मैं आपके साथ शादी में चल रहा हूं अब तो खुश हो जाइए,,,,,
शौर्य की बात सुनकर रेवती के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट आ जाती है वह शौर्य को गले लगा कर - थैंक्यू बेटा... मुझे लगा पता नहीं तुम आओगे या नहीं इसलिए नहीं कहा....
शौर्य- आपकी खुशी से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है मां... इसलिए आप खुलकर मुझे बता सकती है।
रेवती मुस्कुराते हुए हा में सिर हिलाती है शोर्य तैयार होने अपने कमरे में चला जाता है,,,, अंदर शौर्य की पत्नी दीया फोन पर किसी से बात कर रही थी- लेकिन आप ने पिछले हफ्ते तो बताया था कि उनकी रिपोर्ट नॉर्मल है फिर अब......
सामने से डॉक्टर की आवाज आती है- देखिए मैडम, हम आपको वही बता रहे हैं जो सच है आप अभी हॉस्पिटल आकर चेक कर सकती है...।
दीया - ओके, मैं कुछ देर में पहुंच रही हूं....।
कहां जा रही हो दिया...?  कमरे में आते ही शौर्य ने दिया से पूछा,,,,,
दिया शौर्य को देखकर और परेशान हो जाती है शौर्य उसके पास आकर-  क्या हुआ...? तुम इतनी परेशान क्यों हो और कहां जा रही हो...?
दीया - शौर्य, डॉक्टर ने हॉस्पिटल बुलाया है वो मां की रिपोर्ट के लिए....
शौर्य - पर रिपोर्ट्स तो नॉर्मल थी ना.....
दीया,शौर्य के कंधे पर हाथ रखकर- डोंट वरी शौर्य.... बस एक बार देख लेते हैं ना... तुम ऑफिस जाओ मैं जा रही हूं डॉक्टर के पास....।
मैं ऑफिस नहीं जा रहा... मां के साथ शर्मा अंकल के बेटे की शादी में जा रहा हूं,,,, शौर्य ने जवाब दिया।
दीया, मुस्कुराते हुए- ठीक है, मां को अच्छा लगेगा तुम जाओ उनके साथ और उन्हें कुछ मत बताना...
शौर्य-  पर वह चाहती है कि तुम भी साथ चलो,,,
दीया - फिर हॉस्पिटल.... तुम उन्हें बोल देना की मेरी तबीयत ठीक नहीं है, अभी हॉस्पिटल जाना जरूरी है....
शौर्य को भी दीया कि बात ठीक लगती है तो वह अकेला तैयार होकर रेवती के पास पहुंचता है,,,,,,,
शौर्य को अकेला देख रेवती के चेहरे की मुस्कुराहट एक पल में गायब हो जाती है,,,,,,,
दीया नहीं आ रही.... उन्होंने शौर्य से पूछा,,,,,
नहीं मां, उसकी तबीयत ठीक नहीं है हम दोनों चलते हैं ना.... शौर्य उनके पास आकर बोला,,,,
मुझे पहले से ही पता था वह मेरे साथ कभी नहीं जाएगी...। इतना कहकर रेवती बाहर निकल जाती है,,,, शौर्य उनके पीछे-पीछे आते हुए बोला- आप कुछ ज्यादा ही सोच रही है मां, ऐसा कुछ नहीं है वह... शौर्य बोले जा रहा था लेकिन रेवती उसे नजरअंदाज करके कार में बैठ गई,,,, शौर्य को भी आगे कुछ बोलना ठीक नहीं लगा तो वह भी चुपचाप कार  ड्राइव करने लगा,,,, पूरे रास्ते कार में खामोशी थी शौर्य कुछ बोलना चाहता था लेकिन रेवती उसकी एक भी बात सुनना नहीं चाहती थी कुछ देर में दोनों शादी में पहुंचते हैं,,,,
इधर दीया डॉक्टर के केबिन में बैठी थी डॉक्टर दीया के हाथ में कुछ फाइल्स थमाते हुए बोले- यह रेवती जी की रिपोर्ट है पिछले हफ्ते की रिपोर्ट नॉर्मल थी लेकिन इस बार नॉर्मल नहीं है उनका सिर दर्द बढ़ता जा रहा है जो दवाइयां वह ले रही है उन्हें रेगुलर रखिए और ज्यादा से ज्यादा उनकी हैल्थ पर ध्यान दीजिए,,,,,,
दीया डॉक्टर के बताए अनुसार कुछ और दवाइयां खरीदती है और घर आ जाती है,,,,,,
इधर शादी में रेवती कुछ औरतों के साथ खड़ी थी उनमें से एक औरत ने कहा - रेवती जी, आपकी बहू नहीं आई....
नही उसकी तबीयत ठीक नहीं है..... रेवती ने मुस्कुराते हुए कहा,,,,,
यह आजकल की बहुए भी ना सब एक जैसी ही होती है हम उन्हें प्यार से अपने साथ लाना चाहते हैं और वह हमारे साथ ना आने के बहाने बनाती रहती है...,,, उनमें से एक औरत ने कहा,,,,,,,
रेवती के घावों को और गहरा करने के लिए यह बात काफी थी,,, वह बिना कुछ कहे वहां से आ गई। शौर्य शादी खत्म होते ही अपनी मां के साथ घर पहुंच गया था,,,,,,,
दीया ने शौर्य को रिपोर्ट के बारे में बता दिया था और उसने भी दिया से जोर देकर कहा था कि वह उसकी मां का ख्याल रखें दिया भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती रेवती को खुश रखने की और उनकी बीमारी को दूर करने की लेकिन आसपास की औरते रेवती को दीया की कमियां गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती,,,, इसलिए दिया और रेवती के रिश्ते में गलतफहमी के अलावा और कोई खास रिश्ता नहीं बन पाया,,,,,,,
शौर्य के पिता बचपन में ही खत्म हो गए थे दादा दादी गांव में दूसरे चाचा के साथ रहते थे, शौर्य अपनी मां के साथ शहर में रहता था जहां उसकी पोस्टिंग थीं... दो साल पहले रेवती ने ही दीया को शौर्य के लिए पसंद किया था शौर्य ने भी बिना कुछ कहे अपनी मां की पसंद की लड़की से शादी कर ली थी,,,,, दीया अच्छी लड़की थी उसने अपना केरियर, अपने ड्रीम्स सबकुछ छोड़ दीया था क्योंकि रेवती की हालत दिन दिन खराब होती जा रही थी और उसने इस बारे में कभी शौर्य से शिकायत भी नहीं की,, लेकिन दीया की कुर्बानियां और प्यार भी रेवती और  दीया के सास बहू के बीच की दूरियों को खत्म नहीं कर पाया,,,,,

मां.. मुझे कुछ सामान लेने बाहर जाना है, आपकी दवाइयां मैंने रख दी है आप टाइम से ले लेना....,,,, दीया ने रेवती के पास आकर कहा, जो अपने रूम में अकेली बैठी थी,,,,,,,,
रेवती ने बदले में दीया से कुछ नहीं कहा तो दीया उनके पास आकर बैठ गई, दीया ने उनकी तरफ देखकर धीरे से कहा- मा आप ठीक तो है ना.....
तुम्हें इतनी फिक्र करने की जरूरत नहीं है दिया मैं खुद का ध्यान रख सकती हूं....रेवती ने थोड़े गुस्से में कहा,,,,,,
मां आप नाराज क्यों हो रही है, मैं बस पूछ रही हूं... दीया ने  तलीनता से जवाब दिया,,,,,,,,,,,
तुम जाओ यहां से, सामान लाना था ना....; रेवती ने कहा और उठ कर वहां से जाने लगी,,,,,,,,
मां अगर आपको मेरा बाहर जाना अच्छा नहीं लगता तो मैं कहीं नहीं जाऊंगी पर आप इस तरह बिहेव करना बंद कीजिए.... क्यों आपको मेरी हर बात बुरी लगती है..... दीया ने थोड़ी तेज आवाज में कहा,,,,,
रेवती, उसकी तरफ देख कर - तुम्हारी हर बात बुरी नहीं लगती, लेकिन तुम्हारा यह झूठा दिखावा बुरा लगता है, दूसरों के सामने अच्छा बनने का नाटक बुरा लगता है,,, सबके सामने मेरा ख्याल रखने का नाटक करती हो और जब मुझे तुम्हारी जरूरत होती है तुम मेरे पास नहीं होती तो क्या समझु इसे, तुम्हारा मेरा फिक्र करना या तुम्हारा झूठा नाटक.....
रेवती की बातें सुनकर दीया की आंखों में आंसू थे क्योंकि भले ही रेवती उनसे नाराज रहती हो लेकिन आज से पहले उन्होंने दीया से ऐसा कभी नहीं कहा था दीया बिना कुछ बोले वहां से अपने कमरे में चली जाती है,,,,,,,
शाम को शौर्य ऑफिस से घर आता है दीया ने उसके आने से पहले ही खाना लगा दिया था और खुद कमरे में चली गई थी शौर्य को कुछ अजीब लगा तो वह अपनी मां के रूम में चला गया, रेवती भी उदास अपने कमरे में बैठी थी,,, शौर्य, उनके पास बैठकर बोला- क्या हुआ मां.. वो दीया ने भी खाना नहीं खाया और आप भी नहीं आए बाहर.. सब ठीक है ना....
अपनी पत्नी से पूछ लो वह सब बता देगी...। रेवती ने कहा,,,,,,
शौर्य, अब परेशान होकर बोला- बात क्या है मां... दीया ने आपसे कुछ कहा....?
रेवती, आंखों में आंसू लिए बोली- मेरी बीमारी के कारण तुम  दोनों परेशान हो रहे हो ना... मुझे अकेला छोड़ दो और तुम दोनों अपनी जिंदगी आराम से जियो....
शौर्य उनकी गोद में सिर रखकर बोला- ऐसा आपको क्यों लगता है मां... क्या दीया ने आपसे यह कहा...,,
रेवती- नहीं.. पर मुझे ऐसा लगता है....
शौर्य, उनके आंसू पोछते हुए बोला - आप जानती है ना मां.. मेरे लिए आप से बढ़कर कुछ नहीं, कितना प्यार करता हूं आपसे, जब आपने अकेले मुझे पाल पोसकर इतना बड़ा किया.. काबिल बनाया तो आपको ऐसा क्यों लगता है कि मैं इस तरह आपका साथ छोड़ दूंगा... आज के बाद कभी ऐसा मत सोचना.....
रेवती को  संतुष्टि थी कि उसका बेटा उसके साथ है,,,,, शौर्य रेवती को उनकी दवाई देता है और उनको सुलाकर अपने कमरे में चला जाता है,,,
दीया की आंखों में अभी भी आंसू थे शौर्य उसके पास आकर बैठता है और उसके आंसू पोछते हुए बोला - क्या हुआ था घर में आज...
दीया, रोते हुए बोली - सॉरी शौर्य, मैं एक अच्छी बहू नहीं बन पाई शायद हमारे सास बहू के रिश्ते की दूरियां कभी कम नहीं हो पाएगी.... बहुत कोशिश की मैंने लेकिन अब मुझसे नहीं हो पाएगा, शायद मैं मां को अपनी बात समझा ही नहीं पाती हूं.. मैं कुछ और कहती हूं और वह कुछ और समझती है.....। दीया ने अपना पूरा दर्द शौर्य को सुना दिया था वह उसके कंधे पर सिर रखकर सिर्फ रोए जा रही थी,, शौर्य ने उसे चुप कराया और उसके सोने के बाद खुद छत पर आकर बैठ गया,,,, रेवती और दीया ने तो शौर्य को बताकर अपना मन हल्का कर लिया था लेकिन शौर्य किसे बताएं,, बाकी मर्दों की तरह उसने भी अपने आंसुओं और जज्बातों को छुपा कर अपनी आंखें बंद कर ली,,,,,,,,,

धीरे-धीरे रेवती और दीया के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही थी और इसका सीधा असर शौर्य पर पड़ रहा था। वह ना अपनी मां को समझा पाता था ना पत्नी को,,,, दोनों की तकलीफों को सुनना और उन्हें अपने तरीके से खुश रखने की कोशिश करता पर उसका खुद का क्या.... वह तो दोनों तरफ से फंस चुका था,,, ऑफिस में भी काम पर मन नहीं लगता था दिन भर यही सोचता कि कैसे भी वह अपने परिवार को खुश रख सके,,,,,,,,
एक दिन शौर्य ऑफिस में बैठा कुछ सोच रहा था तभी उसका एक दोस्त उसके पास आकर बैठता है वह शौर्य को गुमसुम और चुपचाप देख कर बोला - शौर्य क्या हुआ तुम्हें, तुम कुछ दिनों से परेशान लग रहे हो....
शौर्य का कोई जवाब नहीं पाकर उसका दोस्त फिर से बोला - शौर्य, तुम वही शौर्य हैं ना, जो कॉलेज में रोते हुए को भी हंसा देता था जिसके पास सबकी प्रॉब्लम का सलूशन होता था.....
शौर्य उसकी बात पर हल्का सा मुस्कुराते हुए बोला- वह वक्त अलग था करण, अब सब कुछ बदल गया है जिस शौर्य  के पास सब की प्रॉब्लम का सलूशन होता था आज उसके पास खुद की प्रॉब्लम का भी हल नहीं है, जो सबको हंसाया करता था आज वह अपने परिवार को भी खुश नहीं रख पा रहा...,
करण, उसके कंधे पर हाथ रखकर- क्या बात है ब्रो, प्लीज मुझसे तो मत छुपा.....
शौर्य, करण को सब कुछ बता देता है करण कुछ सोच कर बोला- ये केवल तुम्हारे घर की प्रॉब्लम नहीं है शौर्य, हर परिवार की यही प्रॉब्लम है बस अपने घर की दिखती हैं और दूसरों की दिखती नहीं है.. इस रिश्ते में कभी मिठास नहीं हो सकती....
शौर्य, उदासी से - लेकिन मैं उन्हें इस तरह दुखी नहीं देख सकता......
करण - इसके लिए तो तुम्हें या तो दीया को डिवोर्स देना होगा या अपनी मां को छोड़ना होगा...,,,,
शौर्य तो उसकी बात सुनकर ही हैरान था उसने अपने दोस्त से इस तरह के जवाब की उम्मीद भी नहीं की थी,,,
शौर्य, करण को हेरानी से देखते हुए बोला - तुम होश में भी हो क्या बोल रहे हो... वह दोनों मेरी जिंदगी है.. उस मां को छोड़ दू जिसने बिना बाप के बेटे को अकेला पाला और उसको खुद के पैरों पर चलने के काबिल बनाया.. छः साल का था मैं, जब पापा हमें छोड़कर इस दुनिया से चले गए थे दादा-दादी, चाचू ,किसी ने मेरी जिम्मेदारी नहीं ली थी मेरी मां ने बहुत सी तकलीफो को सहा है  लेकिन कभी मुझे महसूस नहीं होने दिया चाहे खुद रोती रही लेकिन कभी मुझे नहीं रोने दिया उस मां को छोड़ दूं मैं... या उस पत्नी को जिसने मेरे सिर्फ एक बार कहने पर अपना सब कुछ छोड़ दिया, वेल एजुकेटेड होने के बाद भी अपने सपने अपना कैरियर सब छोड़ दिया केवल मेरी मां का ख्याल रखने के लिए और नहीं कभी मुझसे शिकायत की, खुद से पहले मेरे और मां के बारे में सोचती हैं आज तक कुछ नहीं मांगा उसने मुझसे...उस पत्नी को छोड़ दूं,,,,मैं दोनों से बहुत प्यार करता हूं इनमें से किसी को नहीं छोड़ सकता... 
करण, मुस्कुराते हुए बोला - मैं जानता हूं भाई की दोनों तुम्हारे लिए इंपॉर्टेंट है और यह भी पता है कि वह दोनों भी एक दूसरे की फिक्र करती है लेकिन वह समझ नहीं पा रही तुम्हें उन्हें एक दूसरे की कीमत समझानी होगी...शौर्य को बहुत कुछ समझ आ रहा था वह कुछ देर करण से बात करता है और अपने घर आ जाता है,,,,,
शौर्य सीधा अपनी मां के कमरे में आता है वह उनके पास आकर बोला- मां मुझे आपसे कुछ इंपॉर्टेंट बात करनी है... रेवती को शौर्य के चेहरे की उदासी साफ नजर आ रही थी वह घबराते हुए बोली- क्या हुआ बेटा, क्या बात करनी थी...
मैं, दीया को डिवोर्स दे रहा हूं....। शौर्य ने एक सांस में अपनी बात कह दी,,,,
यह सुनते ही रेवती के हाथ से पानी का गिलास छूट कर निचे गिर जाता है आवाज़ सुनकर दीया भी आ जाती हैं लेकिन वह कमरे के बाहर ही खड़ी थी,,, 
शौर्य ने फिर अपनी बात दोहराई - हां मां मैं दीया से डिवोर्स चाहता हूं....
रेवती ने शौर्य के गाल पर थप्पड़ रख दिया और उसकी कॉलर पकड़कर बोली- वह पत्नी है तुम्हारी, शादी की है तुमने उससे...कोई खेल नहीं खेला...
शौर्य उनसे थोड़ा दूर जाकर -मुझे पता है मां, कि वह मेरी पत्नी है लेकिन अब मैं उसके साथ नहीं रह सकता....
बाहर खड़ी दीया इस वक्त पूरी तरह टूट चुकी थी लेकिन वह हिम्मत करके वही खड़ी थी यह जानने के लिए की शौर्य उसे तलाक क्यों देना चाहता है,,,,,,
रेवती, गुस्से में शौर्य से बोली- क्यों देना चाहते हो तलाक.... क्या नहीं किया उसने तुम्हारे लिए, अपनी इच्छा अपना परिवार सब कुछ छोड़ कर वह इस घर में आई है एक पत्नी होने का हर फर्ज उसने पूरी तरीके से निभाया है... और जीते जी मैं तुम्हें उसे तलाक नहीं देने दूंगी... 
शौर्य- शादी के बाद लड़की केवल पत्नी नहीं बनती मां, बहू भी बनती है और मुझे नहीं लगता कि दीया आपकी अच्छी बहू बन पाई है...
रेवती- किसने कहा तुम्हें, कि वह एक अच्छी बहू नहीं है.. मैं गलत हो सकती हूं बेटा पर दीया नहीं....दीया कहीं नहीं जाएगी मैं खुद यह घर छोड़कर गांव चली जाऊंगी हिम्मत भी मत करना दीया को तलाक देने की,,,,,
शौर्य बिना उनकी तरफ देखकर बोला- मैंने फैसला ले लिया है मां, मुझे पता है कि अब मुझे क्या करना है,,,,,
दीया रेवती और शौर्य की बातें सुन रही थी उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह रोए या खुश हो क्योंकि रेवती उसका पक्ष ले रही थी वह अपने कमरे में आ जाती है कुछ देर में शौर्य भी अपने कमरे में आता है,,,,, उसके पीछे-पीछे रेवती भी आती हैं लेकिन उसने अंदर जाना ठीक नहीं समझा तो वह बाहर ही खड़ी हो गई,,,,,,,
शौर्य कुछ बोलना चाहता था लेकिन कैसे कहे उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था दीया समझ रही थी कि शौर्य उसे क्यों नहीं बता रहा इसलिए वह खुद उसके पास आकर खड़ी हो जाती है शौर्य उसकी तरफ देखता है लेकिन वह कुछ नहीं बोलता तो दीया उसके पास आकर बोली- कुछ कहना चाहते हो....
शौर्य, उसकी तरफ देख कर बोला- हां... मैंने सोचा है कि मां को गांव भेज देते हैं उनकी दवाइयां पैसे वगैरह हम यहां से भेज देंगे और तुम भी फिर से अपना कैरियर शुरू कर सकती हो.....
रेवती बाहर से शौर्य की बातें सुन रही थी उसका बेटा ऐसा कह सकता है उसने कभी सोचा भी नहीं था पर वो खुशी भीं थी कि अब वह दीया को तलाक नहीं देगा,,,,
दीया हैरानी से शौर्य की तरफ देख कर - तुम पागल तो नहीं हो गए शौर्य... अपनी मां को दूर भेजना चाहते हो.. शौर्य-  हां, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि तुम दोनों एक साथ रहो.....
दीया - मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था शौर्य, कि मैं तुम्हारी मां को तुमसे दूर करूं.....मैंने हमेशा कोशिश की, कि मां को कभी ऐसा नहीं लगे कि मैं उनसे उनका बेटा छीन रही हूं... भले ही मेरी और मां की सोच नहीं मिलती हो, हम दोनों एक दूसरे से नाराज रहते हो मगर मैंने कभी उनके बारे में गलत नहीं सोचा... you know हर लड़की की तरह मेरे भी सपने थे कि मैं भी जॉब करूं... अपने हस्बैंड के साथ वेकेशन पर जाऊं लेकिन तुमने जब मुझसे कहा कि मैं तुम्हारी मां का हमेशा ध्यान रखू, उन्हें किसी की कमी महसूस नहीं होने दु तब से मैंने हमेशा यही कोशिश की कि मैं उन्हें खुश रख पाऊ... लेकिन हमारे समाज की वह एक दकियानूसी सोच "ना बहू बेटी बन सकती हैं, ना सास मां बन सकती" ने कभी इस रिश्ते को खूबसूरत नहीं बनने दिया...
शौर्य - तो तुम क्या चाहती हो....
दीया, उदासी भरी मुस्कुराहट के साथ बोली- यही कि, मैं अभी यह घर छोड़कर चली जाऊंगी, तुम अपना और मां का ख्याल रखना.. याद रखना शौर्य की एक अच्छा पति वही बन सकता है जो पहले एक अच्छा बेटा हो.... जो अपने मां बाप का नहीं हों सकता वो इंसान पत्नी का भी कभी नहीं हों पाएगा,,,,,

इतना कहकर दिया चुपचाप अपना सामान पैक करने लगती हैं शौर्य की आंखों में आंसू थे लेकिन गर्व भी था कि दीया उसकी पत्नी है उसकी सोच मां के लिए बिल्कुल पाक है फिर भी वह दीया को जाने से रोकना नहीं चाहता था क्योंकि वह अपनी मां और पत्नी के बीच एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत करना चाहता था,,,,,,,,,
रेवती दीया की बातें सुनकर अपने कमरे में आ जाती है और दरवाजा बंद करके वहीं बैठकर रोने लगती है उसे खुद पर ही घिन्न आ रही थी कि उसने दूसरों की बातों में आकर अपनी उस बहू को ही नहीं समझा जिसने उसके लिए क्या कुछ नहीं किया यहां तक अपना सब कुछ केवल उसके लिए छोड़कर जा रही है अब उसमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह दीया के पास जाकर उसे बात कर सके.. उसे रोक सके....
दीया अपना सामान लेकर बाहर आती हैं और रेवती के बंद कमरे की तरफ देखती है उसकी आंखों में नमी और चहरे पर खुशी थीं कि कहीं ना कहीं रेवती भी उसे अपना समझती है,,,,,,
दीया घर से निकल जाती है शौर्य केवल उसे जाते हुए देख रहा था वह खुद से ही बोला- सॉरी दीया, लेकिन तुम्हारी इस बार की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी... तुम जल्द अपने घर वापस आवोगी....

अगले दिन
रात को शौर्य रोज की तरह छत पर बैठा अपनी ही सोच मे गुम था,,,,,,तभी उसके पास रेवती आकर बैठ जाती है,,,,
शौर्य उन्हें देख कर मुस्कुराते हुए बोला - मां आप यहां... सोई नहीं अभी तक....
अपने ही बेटे का घर उजाड़ कर कैसे एक मां सो सकती है... रेवती ने उदास होकर कहा,,,,
शौर्य- आपने कुछ नहीं किया मां... इतना मत सोचो चलिए नीचे अभी, आपने खाना भी नहीं खाया....
दीया के हाथ के खाने के अलावा किसी खाने में स्वाद लगता ही नहीं, मुझे तो दवाइयों का भी नहीं पता कि कब कौनसी लेनी है.. यह भी नहीं मालूम कि घर में महीने का कितना राशन आता है, नहीं मालूम कि घर में बिजली का बिल कितना आता है घर की खुशियां किस चीज में है.. मेरे बेटे की खुशी किस बात में है,,,, रेवती रोते हुए बोले जा रही थी,,,,,,
मैं दीया के घर जाउंगी...अपनी बहू को लेने नहीं बल्कि  अपनी बेटी को उसके घर वापस लाने,,,,,, रेवती में मुस्कुराते हुए कहा।
शौर्य के चेहरे पर आज अलग ही खुशी थी जैसे उसने कोई युद्ध जीत लिया हो,,,
वह रेवती के गले लगकर बोला- थैंक्यू मां.. आपको नहीं पता कि अपने दिया को अपनी बेटी कहकर मुझ पर कितना बडा एहसान किया है.... मैं हमेशा आप दोनों को खुश देखना चाहता हूं.… चाहता हूं कि आप दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता बने,,,,, आप दोनों मेरी लाइफ की स्पेशल लेडीज हो.. थैंक यू मां...
रेवती,अपना हाथ शौर्य के हाथ में रखकर बोली - मैं वादा करती हूं तुमसे, दीया ने मेरे लिए जितना किया मैं उसके लिए उसका दोगुना करूंगी... कभी वह मुझसे नाराज भी हो जाएगी तो मां का हक जताकर उसे वापस मना लूंगी... उसकी तबीयत खराब हुई तो मां की तरह पूरी रात उसका ख्याल रखूंगी, उसके लिए वह सब कुछ करूंगी जो उसकी खुद की मां उसके लिए करती... एक मां अपनी बेटी के लिए जो करती है वह सब करूंगी... आगे से किसी और की बात सुनकर अपनी सासगिरी नहीं दिखाऊंगी....
शौर्य, हंसते हुए - ऐसे तो मेरा प्यार बट जाएगा मां...
रेवती भी उसकी बात पर हंसने लगती है,,,,,,
अगले दिन सुबह
दीया अपने मम्मी पापा के घर पर सबके साथ बैठी थी,,, उसने वहां की कोई बात यहां नहीं बताई थी बस इतना कहा था कि कुछ दिनों के लिए वह यहां आई है क्योंकि उसे उम्मीद थी कि शौर्य और रेवती  उसे लेने जरूर आएंगे ,,,,,,

कुछ देर में दरवाजे की बेल बजती है,,,,तो दिया का भाई उठकर दरवाजा खोलता है सामने रेवती और शौर्य खड़े थे दिया उन्हें देखकर ही खुश हो जाती है,,,,, सब उठकर उनके पास आते हैं और उन्हें अन्दर लेकर आते हैं,,, सबसे बातें करने के बाद रेवती उठकर दिया के पास आकर बोली - अपनी बीमार सास को कौन अकेला छोड़ कर आता है....? यह मालूम होते हुए भी कि उन्हें दवाइयां भी टाइम पर लेना नहीं आती....
 इतना कहते ही रेवती की आंखों में आंसू आ जाते हैं दिया भी रोते हुए उनके गले लग जाती है,,,,
शौर्य के अलावा किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था की यह सब क्या हो रहा है.....
रेवती दीया के सिर पर हाथ फेरते हुए बोली - आज तुम्हें तुम्हारी सांस नहीं बल्कि, तुम्हारी मां तुम्हें लेने आई हैं,, चलोगी ना मेरे साथ हमारे खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत के लिए...
दिया मुस्कुराते हुए हां में सिर हिलाती है और अपना सामान लेने कमरे में चली जाती है कुछ देर में वह अपना सामान लेकर बाहर आती हैं और अपने परिवार से मिलकर रेवती और शौर्य के साथ वापस अपनी दुनिया में आ जाती हैं,,,,,
कुछ दिनों बाद
शौर्य और दिया डाइनिंग टेबल पर बैठे रेवती का इंतजार कर रहे थे कुछ देर में वह अपने कमरे से बाहर आती है उनके हाथ में एक लिफाफा था,,, वह दीया के पास आकर वह लिफाफा उसे थमाते हुए - NGO के पूरे डाक्यूमेंट्स तैयार है कल से अपना काम स्टार्ट कर देना.... 
शौर्य और दिया हैरानी से देखते हैं तो वह बोली- हां मैंने ही बनवाए  हैं एक बार सुना था तुम्हारे मुंह से कि तुम अपना खुद का NGO स्टार्ट करना चाहती हो तो मैंने अपने अकाउंट में जितने पैसे थे उनमें यहीं पास में एक फ्लैट खरीद लिया और जरूरी डाक्यूमेंट्स भी तैयार करवा लिए.....
आज शौर्य का अपनी मां के लिए सम्मान और बढ़ गया था,,,, दीया उनके पास आकर बोली- लेकिन मां आप अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और आप घर पर अकेली कैसे रहेगी.......
अकेला कौन रहेगा बेटा....NGO के 7 मेंबर्स में एक मैं भी हूं वहीं तुम्हारे साथ रहूंगी और वहां तू है ना मेरा ख्याल रखने के लिए...... रेवती ने मुस्कुराते हुए कहा,,,,,
दीया, उनके गले लगकर - थैंक यू मा... थैंक यू सो मच... यू आर द बेस्ट.....
शौर्य दोनों को खुश देखकर खुश था क्योंकि जो खूबसूरत रिश्ता वह अपनी मां और पत्नी के बीच बनाना चाहता था वो बन गया था वह अपना खाना खत्म करके बाहर आता है और किसी को कॉल लगाता है
हेलो करण... थैंक यू यार..... आज ऑफिस नहीं तू मेरे घर आएगा... मां और दीया के खास दिन को सेलिब्रेट करने...
करण, सामने से - okk bro... I am coming soon...
शौर्य मुस्कुराते हुए अपना फोन रखता है और अपनी कार लेकर वहां से निकल जाता हैं,,,,,,,


मनीषा नेटवाल...✍️✍️

सास बहू का रिश्ता जिसका नाम होते हुए भी वह गुमनाम है,,,, वक्त बदल रहा है और उसके साथ रिश्ते भी लेकीन इस रिश्ते में आज भी कोइ खास बदलाव नही है.... हम अपने देश की कमियां ढूढने में लगे हुए है लेकिन असली कमी हमारे घर में है जो परिवार को अंदर से खोखला बना रहीं हैं... गलत कोइ नही होता बस जनरेशन डिफरेंस जो इस रिश्ते की नीव को कमज़ोर बना रहा है और इन सबके बिच फसता एक बेटा और पति..... हर कहानी शौर्य जैसी नहीं होती.... एक औरत अपना दर्द अपने emostioms, आदमी के साथ बात सकती हैं लेकीन वो आदमी.... क्या उसे तकलीफ़ नहीं होता,, उसके emostions नहीं होते... होते है पर शायद हम समझ नहीं पाते.... कितनी तकलीफ़ होती होगी उसे जब उसकी जिन्दगी की दो खास औरते अलग अलग राह पर खड़ी होगी... और उसे उनमें से किसी एक की तरफ़ से बोलना हो....... जब लड़कियो और औरतो की बात आती हैं तो किताबे भी रोने लगती है लेकिन बात अगर एक लड़के की तो किताबे भी उसे कायर कहेगी.....खैर.....


लेबल: , , , ,

सोमवार, 26 सितंबर 2022

ये जिंदगी तुम्हारी है

H.K.N. engineering college of Delhi, (काल्पनिक नाम) की चार मंजिला बिल्डिंग के नीचे पिछले एक घंटे से भारी भीड़ जमा थी,, कॉलेज स्टूडेंट्स, टीचर्स और आसपास के कुछ लोग खड़े थे,,, सबकी नजरें बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर टिकी थी, जहां एक 24- 25 साल की लड़की छत के ऊपर खड़ी थी,,,। नीचे उस लड़की की मां, पिता, भाई और दोस्त उसका नाम लेकर रो रहे थे, तो कुछ लोग उन्हे चुप करा रहे थे।
पिता के एक हाथ में माइक था और दूसरे हाथ में फोन पकड़े हुए थे,,,
पिता, रोते हुए उस लड़की की तरफ देखकर - तनु... बेटा नीचे आ जाओ... हम घर जाकर इस मसले पर बात करेंगे... हम रोहन को समझाएंगे... मैं उसके सामने हाथ जोडूंगा उसके पैरों में तक गिर जाऊंगा, लेकिन तुम यह पागलपन मत करो बेटा...... प्लीज निचे आ जाओ....।
तनु, रोते हुए- प्लीज डेड.... आप चले जाइए यहां से.... छोड़ दीजिए मुझे, मेरे हाल पर..... मैं उसके बिना नहीं जी सकती...Please Leave me alone ded.....
तनु की मां, फोन हाथ में लेकर रोते हुए - तुम जो कर रही हो वह ठीक नहीं है बेटा.. हम सब है ना तेरे साथ... We all love you so much Tanu... अगर तुमने छत से गिरने की कोशिश की तो मैं भी यहीं अपनी जान दे दूंगी......
तनु, रोते हुए- मॉम... प्लीज आप चले जाइए यहां से... थक चुकी हूं मैं, खुद से लड़ते-लड़ते.... अब और नहीं लड़ा जाएगा मुझसे.... अगर मेरे प्यार करने की यही सजा है तो मुझे यह सजा मंजूर है मॉम... नहीं भुला सकती मैं उसे.....
वहा खड़ा हर शख्स घबराया हुआ था,,, मीडिया और पुलिस भी यहां पहुंच चुकी थी,,,,,
एक पुलिस अफसर माइक हाथ में लेकर- देखो बेटा.... जिस जगह तुम खड़ी हो उस जगह से पिछले महीने भी दो लड़कियों ने कूदकर जान दी थी,, एक साल में कम से कम चार पांच लड़कियां ऐसे ही अपनी जान दे देती है... तुम इस कॉलेज के प्रोफेसर की बेटी होकर ऐसा क़दम उठाओगी तो बाकी लड़कियां भी ऐसा ही करेगी... नीचे आ जाओ तनु.... देखो अपने परिवार को.. अपने फ्रेंड्स को, सब तुम्हारे लिए कितना परेशान है.. किसी एक इंसान के लिए तुम इतने लोगों के प्यार को नजर अंदाज कैसे कर सकती हो.... छत का दरवाजा खोलो बेटा... मैं अभी ऊपर आ रहा हूं....।
तनु- नहीं सर.. अगर आपने ऊपर आने की कोशिश की तो मैं अभी इस छत से कूद जाऊंगी....।

एक-डेढ़ घंटे से चल रहे इस तमाशे में सबसे पीछे प्लेन खादी साड़ी पहने एक 29-30 साल की लेडी खड़ी थी जो यह सब देखकर मुस्कुरा रही थी,,,,,, वह थोड़ा आगे आकर एक लड़की से पूछती है- यह सब क्या हो रहा है.....।
वह लड़की ऊपर तनु की तरफ इशारा करते हुए : यह ऊपर छत पर जो लड़की खड़ी है उसका प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया.... दोनों पिछले पांच सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे... आप कौन है...? इस कॉलेज में तो नहीं देखा कभी...।
आई एम अनन्या.... मैं तो इधर से जा रही थी भीड़ देखी तो यहां आ गई... लगता है मामला थोड़ा सीरियस है, पुलिस और मीडिया भी है,,,,, वह बोलती है।
वह लड़की - इस कॉलेज के प्रोफेसर की बेटी है केस तो सीरियस होगा ही ना... वरना साल में ना जाने कितनी लड़कियां यहां से कूदकर या फांसी लगाकर सुसाइड कर लेती है... कोई ध्यान तक नहीं देता.....।
अनन्या आगे आती है और पुलिस वाले से कुछ बात करके उनसे माइक लेकर ऊपर तनु की तरफ देखते हुए - हे तनु..... वही रुकना यार... मुझे भी सुसाइड करना हैं बहुत दिनों से किसी का साथ ढूंढ रही थी प्लीज... मुझे अकेले मरने से डर लगता है,,
सभी हैरानी से अनन्या की तरफ देखते हैं। अनन्या माइक उस पुलिस वाले के हाथ में वापस थमाकर अंदर चली जाती है,,,,,
पुलिस वाला चिल्लाते हुए- हे... क्या कर रही हो तुम... तुम ऐसा नहीं कर सकती.. इस तरह सुसाइड करना कानूनी अपराध है एक मासूम लड़की को सुसाइड करने के लिए उकसाने के जुर्म में, मैं तुम्हें जेल में डाल दुंगा...
किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था की यह सब क्या हो रहा है,, सभी हैरानी से कभी अनन्या की तरफ तो कभी उस पुलिस वाले की तरफ देख रहे थे,,, तनु अभी भी वहीं इन सब बातों से बेखबर जड़ बनी आंखों में आंसू लिए अपने परिवार को देख रही थी,,,,,
इसी मौके का फ़ायदा उठाकर अनन्या दौड़ते हुए अन्दर चौथी मंजिल की सीढ़ियों तक आती है लेकिन ऊपर छत पर जाने का रास्ता बंद था वह चारों तरफ देखती है उसे  ऊपर जानें का कोइ दुसरा रास्ता नहीं मिलता,,,,,,
अनन्या छत के दरवाजे के बिल्कुल पास में खड़ी होकर जोर से चिल्लाती है जैसे किसी ने उसे पीछे से चोट मारी हों,,,,,,
अनन्या की इतनी तेज आवाज सुनकर तनु का फोन नीचे गिर जाता है वह दौड़ते हुए दरवाजे के पास आकर दरवाजा खोलती है सामने मुस्कुराते हुए हाथ बांधकर अनन्या खड़ी थी,,,,,,
तनु, हैरानी से उसे देखते हुए- तुम... कौन हो तुम..? और यहां क्यों आई हों....
अनन्या छत पर आकर वापस दरवाजे को लॉक कर देती है और तनु के पास आकर - तुम्हारी सुसाइड पार्टनर....
तनु, आंखों में आंसू लिए अनन्या से थोड़ा दूर जाकर - मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो... मर जाने दो मुझे... तुम चली जाओ यहां से.....
अनन्या, उसके पास आकर - अच्छा चली जाऊंगी, पहले ये बताओ तुम सुसाइड क्यों करना चाहती हो...?
तनु वहीं छत पर दीवार का सहारा लेकर बैठ जाती है, अनन्या भी उसके पास आकर बैठती है,,,,,,,
तनु, रोते हुए- धोखा दिया है उसने मुझे.... पांच साल तक वह मुझसे प्यार का झूठा नाटक करता रहा और मैं... मैंने पागलों की तरह उससे प्यार किया... जिंदगी समझ बैठी थी उसे... परसों हमारी इंगेजमेंट होने वाली थी लेकिन दो दिन पहले ही रोहन मुझे छोड़कर चला गया...... मैने अपने फ़्यूचर के सपने देखें थे उसके साथ और वो......
अनन्या, मुस्कुराते हुए- तो ऐसा कौनसे प्रेम पुराण में लिखा है कि प्रेमी छोड़कर चला जाए तो सुसाइड कर लेना चाहिए.......
तनु, रोते हुए अपनी आंखें बंद करके- मैं उसके बिना नहीं जी सकती...., अभी भी उतना ही प्यार करती हूं... मैं नहीं भुला पाऊंगी उसे...
अनन्या - तो अब तक किसका वेट कर रही थी... यहां से कूदी क्यों नहीं...? मर जाना चाहिए था अब तक तो....
तनु कुछ नहीं बोलती वह अभी भी अपनी आंखें बंद किए बैठी थी,,,,
अनन्या- तुम्हारे डेड ने बात की थी रोहन से.... पता हैं उसने क्या कहा...।
तनु, अनन्या की तरफ देखकर - क्या... क्या कहा उसने.....?
अनन्या - उसने कहा कि तुम मर भी जाओगी ना तो भी उसे कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला....वह किसी और के साथ मनाली में वेकेशन मना रहा है....(फिर हंसते हुए तनु की तरफ देख कर) - और तुम यहां उसकी याद में अपनी जिंदगी की बलि चढ़ा रही हो....
अनन्या की बात सुनकर तनु और जोर जोर से रोने लगती है अनन्या उसके कंधे पर हाथ रखकर - क्या प्यार केवल एक लड़के और लड़की के बीच होने वाली फीलिंग्स का ही नाम है..... ऐसा तो कहीं नहीं लिखा हुआ...। क्या तुमने कभी अपने पेरेंट्स के प्यार को महसूस किया हैं कभी अपने भाई की लड़ाई में छुपा प्यार देखा हैं... शायद नहीं वरना तुम ऐसा करने की सोचती भी नहीं... तुम एक अनजान लड़के के प्यार के खातिर अपनी जान दे सकती हो तो तुम्हारा परिवार तो तुमसे कितना प्यार करता है वह भी अपनी जान दे सकते हैं ना, तुम्हें रोहन के छोड़कर जाने का इतना दुख हो रहा है सोचो अगर तुम अपने परिवार को छोड़कर चली जाओगी तो उनका क्या हाल होगा.... तनु अपनी लाइफ को second chance दो..... ये जिंदगी तुम्हारी है उसे किसी और के नाम मत करो.... फिर से वो जिंदगी शुरू करो जिसमें कोई रोहन नहीं था केवल आजाद परिंदे सी उड़ती तुम थी... और तुम्हारा परिवार था... देखना तुम्हारा सच्चा हमसफ़र खुद- ब -खुद चलकर तुम्हारे पास आएगा..... अपनी जिंदगी को दूसरों के हवाले करने से पहले उसे खुद के हवाले करो... किसी और से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करना सीखो... अपने दिल को इतना मजबूत बनाओ की ऐसे हजारों रोहन आए तो भी टूट के बिखर ना सके.....
तनु अपने आंसू पोछते हुए -क्या मैं अपनी जिंदगी को सेकंड चांस देने से पहले रोहन के दिए धोखे को भुला पाऊंगी...
अनन्या - अगर किसी के एक धोखे से जिंदगी खत्म हो जाती तो अब तक छ-सात बार सुसाइड कर लेना चाहिए था मुझे....
तनु, हैरानी से उसकी तरफ देखकर - मैं कुछ समझी नहीं.....
अनन्या दीवार के सहारे अपना सिर टिका लेती हैं फिर आंखें बंद करके अपने अतीत को याद करते हुए- पांच साल की थी मैं जब मेरी सगी दादी मुझे  अनाथ आश्रम में अकेला छोड़कर चली गई थी,बहुत रोई थी मैं.... बहुत गिड़गिड़ाई थी उनके सामने वापस जाने के लिए लेकिन कोई फायदा नहीं था उन्होंने मेरी एक बात भी नही सुनी, वो मेरी जिंदगी का पहला धोका था....  15 साल की हुई तब अनाथ आश्रम वालों ने भी निकाल दिया, वहां से एक अंकल अपने साथ ले गए.. पढ़ाई का पूरा खर्चा उन्होंने उठाया बदले में, मैं उनके घर में काम करती रही.. लेकिन दो साल बाद चोरी का इल्जाम लगाकर उन्होंने भी मुझे घर से बेदखल कर दिया... ट्वेल्थ क्लास के बाद स्कॉलरशिप से कॉलेज गई, दो साल तक स्कॉलरशिप के पैसों से हॉस्टल की फीस भरी, लेकिन लास्ट ईयर में फीस नहीं भरने के कारण हॉस्टल वालों ने भी निकाल दिया....
कॉलेज की किसी दोस्त के साथ एक साल रही लेकिन कॉलेज खत्म होते ही वह भी छोड़कर चली गई.....
(अनन्या मुस्कुराते हुए) तुम्हारे रोहन की तरह मेरी जिंदगी में  भी एक लड़का आया था,, हम दोनों अच्छे दोस्त थे..
एक दूसरे के साथ प्रॉब्लम्स शेयर करते थे... उसके साथ रहकर लगने लगा था फिर जिंदगी में किसी और से धोखा नहीं मिलेगा यही मेरी लाइफ का सोलमेट हैं लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह मेरे पास अपनी शादी का कार्ड लेकर पहुचा..... You know, मैं भी उस वक्त बिलकुल टूट गई थी तुम्हारी तरह... ना किसी का प्यार था ना दोस्ती और ना कोई और सहारा था मेरे पास... लेकिन इतने धोखे खाने के बाद भी मैंने अपनी जिंदगी को दूसरा मौका दिया खुद से प्यार करना सीखा.. जिंदगी की कीमत पता चली.. इतनी ठोकरे खाने के बाद मालूम चला कि ये मेरी जिंदगी है.... इस पर केवल मेरा हक हैं.....अगर मैंने अपनी जिंदगी को उस वक्त दूसरा मौका नहीं दिया होता तो आज जो मैं हूं वो मैं नहीं होती.....। क्या तुम अभी भी यहीं कहोगी कि तुम रोहन के धोखे को भूल नहीं सकती.... अगर मैं इतनी ठोकरे खाकर भी तुम्हारे सामने हूं तो तुम्हारे साथ तो तुम्हारा पूरा परिवार है उन सब का प्यार है... जो तुमसे प्यार नहीं करता,, तुम्हारा सम्मान नहीं कर सकता.. तुम उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी खुश होकर बिता पाती जितना प्यार तुमने रोहन से किया उसका फिफ्टी परसेंट भी तुम अपने आप से, अपने परिवार से करना.. तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिल जाएगी और उन्हीं खुशियों में तुम्हें तुम्हारा सच्चा हमसफ़र भी मिल जाए... 
अनन्या अपनी बात पूरी करके तनु की तरफ देखती हैं जो केवल उसे ही देख रही थी,, तनु के चेहरे से उदासी के बादल छट चुके थे.. उसकी आंखों में एक भी आंसू नहीं था,, उसके चहरे पर एक नयी चमक थीं जैसे उसे जिंदगी से फिर उम्मीद मील गई हो...
अनन्या खड़ी होकर सीढ़ीओ की ओर आने लगती है फिर पीछे मुड़कर अनु की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए-तुम्हारी जिंदगी तुम्हारे हाथ में है अब तुम पर डिपेंड करता है कि तुम इसे एक और मौका देती हो या अपने झूठे प्यार की खातिर इसे खत्म कर लेती हो....
इतना कहकर अनन्या छत का दरवाजा खोलकर नीचे जाने लगती है तभी पीछे से तनु दौड़ते हुए आकर अनन्या को गले लगा लेती हैं और बोलती है - थैंक यू सो मच... मेरी जिंदगी को दूसरा मौका देने के लिए.. मैं अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करूंगी जिसमें केवल मेरी जिंदगी मेरी होगी.... जिस इंसान ने मेरी फीलिंग्स की जरा भी कद्र नहीं की उससे लिए मैं अपने परिवार के प्यार को नहीं ठुकरा सकती... अब मुझे ख़ुद पर शर्म आ रही हैं की मैने अपनी फैमिली को इग्नोर करके इतना बड़ा फैसला किया....
अनन्या मुस्कुराते हुए तनु के बालों में हाथ फेरते हुए -अपने आप को दोष मत दो इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है तुम्हारी जगह कोइ ओर भी होता तो वह भी पहली बार में ऐसा ही करने की सोचता मगर तुम तो काफी समझदार निकली इतनी जल्दी समझ गई... खैर अब निचे चलकर अपने परिवार से मिलो वो कब से तुम्हारे लिए परेशान हो रहे हैं..... और आगे से याद रखना ये जिन्दगी तुम्हारी हैं,,,,
तनु हा में सिर हिलाती है,,,,
दोनों सीढ़ियों से नीचे आती है नीचे अभी भी उतनी ही भीड़ थी लेकिन सबके चेहरे पर मुस्कुराहट थी क्योंकि अनन्या और तनु के बीच हुई सारी बातें उसके फोन से नीचे सुनाई दे रही थी,,,,,,
तनु अपने पेरेंट्स के पास आती है और उनके गले लग कर रोते लगती हैं,,,,,
तनु, अपने पिता के सामने कान पड़कर रोते हुए - I am sorry dad...प्लीज मुझे माफ कर दीजिए... आगे से कभी आपको मेरी वजह से सिर नहीं झुकाना पड़ेगा... आगे से ऐसी कोई गलती नहीं करुंगी जो आपको हर्ट करे....
तनु के पिता तनु के सिर पर हाथ फेरते हुए- नहीं... हमें बिल्कुल शर्मिंदगी नहीं है बेटा... तुमने जानबूझकर थोडी ही ये कदम उठाया हैं...
तनु की मॉम अनन्या के पास आकर हाथ जोड़ते हुए- थैंक्यू बेटा... आज तुम्हारी वजह से हमें हमारी बेटी वापस मिल गई... इतनी मुश्किलों के बाद भी तुम्हारे पैर नहीं डगमगाए तुम बहुत बहादुर और समझदार हो....
अनन्या मुस्कुराते हुए- नहीं आंटी.. इसमें न तनु की गलती है ना मेरी समझदारी.... गलती ये है कि हम बचपन से किताबों में यही पढ़ते आ रहें हैं कि प्यार ही जिंदगी है लेकिन यह नहीं समझ पाते कि जिन्दगी हैं तो प्यार हैं.... 
सब लोग केवल अनन्या को देख रहे थे,,,,अनन्या वहां से जाने लगती है तभी पीछे से तनु की आवाज आती है - अब तो बता दो, तुम कौन हो.....?
अनन्या पीछे मुड़कर मुस्कुराते हुए - तुम्हारे शहर की नयी कलेक्टर आईएएस अनन्या सिंह.... कल ही यहां पोस्टिंग हुईं थीं...,
फिर थोड़ा आगे जाकर वापस तनु की तरफ देखकर- और हां... यूपीएससी ने भी दो बार धोखा दिया था उसके बाद जाकर ये मंजिल मिली है और सच्चा हमसफ़र भी....
इतना कहकर अनन्या वहां से चली जाती हैं सारी भीड़ एक साथ तालियां बजा रही थी वहा केवल अनन्या कि समझदारी और हौसलो कि बाते हो रही थी,,,, पुलिस वालों को पहले से पता था इसलिए वो भी अनन्या के पीछे-पीछे आ जाते हैं,,,,,,
अनन्या अपनी कार के पास आती है अंदर से एक आदमी दरवाजा खोलकर - अब चले... हमसफर के साथ एक लंबे सफर के लिए....
अनन्या मुस्कुराते हुए अंदर बैठकर - चलिए पतिदेव...
दोनों वहां से निकल जाते हैं...…..
(हैप्पी एंडिंग)

मनीषा नेटवाल✍️✍️....

कितनी अजीब बात है ना आज टीवी इंडस्ट्री, फिल्म इंडस्ट्री से लेकर कहानियों, कविताओं और गजलों में केवल लव स्टोरीज ने अपनी दुनियां बना ली है , अगर किसी मूवी या टीवी सिरियल में लव स्टोरी नही दिखाई जाए तो उसकी टीआरपी डाउन हो जाती हैं और अगर कहानियां में लव स्टोरी ना हो तो रीडर स्टोरी को ओपन तक नही करते.... मगर ये जो बेहद, बेइंतहा, खुबसूरत मोहब्बत के किस्से हैं वो केवल काल्पनिक दुनियां में ही अच्छे लगते है,,,, रियल लाइफ में पता नहीं कितनो की जिन्दगिया इन कहानियों के चक्कर में ख़राब हो जाती हैं
अपने इंडिया में जितनी मूवीज लव स्टोरीज पर बनती हैं ना उसकी आधी भी साइंस और टेक्नोलॉजी पर बनती तो अपना देश जहा हैं उससे दो क़दम आगे होता........
It's only my thoughts......


लेबल: , , ,